इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आर्थिक अपराध के विभिन्न प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर  द्वारा दिए गए हैं।    इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा ठगी के एक प्रकरण में आरोपी द्वारा FMCG व्यापार में अधिक लाभ दिलाने का प्रलोभन देकर कराये गए निवेश बाद उक्त राशि का उपयोग व्यक्तिगत खर्चों पर कर की गई ठगी में आरोपी को अग्रिम कार्यवाही करते गिरफ्तार किया गया।

 

विवरण- आरोपी द्वारा फरियादियों को शीतल पेय एवं FMCG व्यापार में अधिक लाभ का प्रलोभन देकर लगभग ₹27,00,000/- का निवेश करवाया गया तथा उक्त राशि का उपयोग व्यापार में न कर व्यक्तिगत खर्च एवं अन्य कार्यों में कर फरियादियों को आर्थिक हानि पहुँचाकर ठगी करना पाया गया।

 

पुलिस कार्यवाही –  पुलिस द्वारा विस्तृत जांच के बाद आरोपी सत्यविंद चावला के विरुद्ध 318(4),316(5) BNS की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी को पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों से गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही और पूछताछ की जा रही हैं।

keyboard_arrow_up
Skip to content