- सिटीजन कॉप एप्लीकेशन (Citizen Cop Application) और CEIR (Sanchar Saathi portal) में प्राप्त शिकायतों पर क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही… , गुम मोबाईल आवेदकों को किए गए सुपुर्द ।
- क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा वर्ष 2026 की शिकायतों का निराकरण कर आज दिनांक तक कुल 807 मोबाईल फोन आवेदकों को किये है वापस ।
- गुम मोबाईल मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तथा भारत के अन्य प्रदेशो जैसे राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश आदि से किये गए बरामद ।
- आईफोन, वन प्लस, सेमसंग, रेडमी, वीवों, ओप्पो, रियलमी आदि कम्पनियों के मंहगे मोबाईल फोन है शामिल।
- शहर में बढ़ा है Citizen Cop Application ओर CEIR पर Online Complaint करने की ओर जनता का रूझान।
इंदौर – शहर में लोगों की ऑनलाइन शिकायतों के समाधान को ध्यान में रखते हुएपुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन मे इंदौर क्राईम ब्रांच द्वारा संचालित की जा रही ’’सिटीजन कॉप’ एप्लीकेशन एवं “ CEIR (Sanchar Saathi portal) “ पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं उचित वांछनिय वैधानिक कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के पालन मे अपराध शाखा (सायबर सेल) द्वारा सिटीजन कॉप एप्लीकेशन एवं CEIR (Sanchar Saathi portal) के गुम मोबाईल फोन की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए वर्ष 2026 की शिकायतों का निराकरण कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
गुम मोबाईल फोन जो कि इंदौर सहित देश के विभिन्न शहरो में चल रहे थें, जिन्हे क्राईम ब्रांच टीम द्वारा बरामद किया गया। कुल 230 मोबाईल फोन ढूंढ निकाले है जिसमें हजारों रूपयें की कीमत के मंहगे मोबाईल फोन भी शामिल हैं।
बरामद मोबाईल फोन में 03 गूगल पिक्सल, 05 आईफोन, 01 इनफिक्स, 04 आई क्यु, 01 एम आई, 01 लावा, 09 मोटोरोला, 01 नोकिया, 06 नथिंग, 19 वन प्लस, 34 ओप्पों, 03 पोको, 25 रियल मी, 18 रेडमी, 24 सेमसंग, 04 टेक्नो, 72 वीवों कंपनियों के हैं।
Citizen Cop Application :-
इंदौर पुलिस क्राईम ब्रांच (Crime Branch) द्वारा संचालित की जा रही ’’सिटीजन कॉप एप्लीकेशन’ (Citizen Cop Application) वास्तव में एक Phone Application है जिसे आमजन द्वारा Google Play Store के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप्लीकेशन में प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों के संपर्क नम्बर के अलावा, अन्य महत्वपर्ण फीचर जैसे किसी घटना के संबंध में सीधे ऑनलाईन शिकायत अथवा पुलिस तक सूचना पहुंचाये जाने हेतु Report an incident, और किसी वस्तु चोरी अथवा गुम होने पर पुलिस में Online Complaint दर्ज कराये जाने हेतु Report lost article की सुविधा मुहैया कराई गई है।
मोबाईल गुमने/चोरी होने पर शिकायत करने हेतु नीचे दी गई प्रक्रिया से अपनी शिकायत दर्ज करें- (Process of Complaint)
☑️ प्ले स्टोर से सिटीजन कॉप एप डाउनलोड करें (Download)
☑️ खोए/चोरी की शिकायत विकल्प का चयन करें (Select Option) A
☑️ एग्री करें (Agree)
☑️खोई/चोरी हुई वस्तु का चुनाव करें- MOBILE+SIM CARD (Select)
☑️ पूर्ण फार्म भरें (Fill Complete Form)
☑️ बिल/थाने की शिकायत कॉपी, की फोटो अपलोड करें एवं वैकल्पिक नंबर दर्ज करें ; (Upload Photo)
☑️सबमिट करे (Submit)
☑️ कन्फर्म करें (Confirm)
☑️ कंप्लेन नंबर सेव करें (Save)
☑️मोबाईल मिलने पर आपके द्वारा शिकायत में दर्ज । ALTERNATE मोबाईल नम्बर पर सूचित किया जायेगा ।
CEIR पोर्टल- सी.ई.आई.आर.पोर्टल- सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) भारत सरकार दूरसंचार विभाग का पोर्टल है। CEIR-Sanchar Saathi की मदद से कोई भी व्यक्ति अपने चोरी अथवा गुम हुए मोबाइल का आईएमईआई नंबर ब्लांक कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसके उपरान्त पुलिस द्वारा इस पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को आसानी से खोजा जा सकेगा।
मोबाइल गुम होने पर पोर्टल पर ऐसे करें शिकायत- अगर अपका मोबाइल गुम या चोरी हो गया है तो सबसे पहले नजदीकी थाने जाकर शिकायत दर्ज करायें और अपनी सिम को संबंधित कंपनी से पुनः निकलवायें, इसके बाद सीईआईआर पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर जाकर मोबाइल का आईएमईआई नंबर ब्लॉक करें जिसमे थाना का शिकायती आवेदन, मोबाइल का बिल और अपना एक पहचान पत्र पोर्टल पर अपलोड कर आवेदन ऑनलाइन जमा करें। उसके बाद आपको एक 18 अंकों की एक रिक्वेस्ट आईडी मिल जायेगी जिससे शिकायत की स्थिति का पता किया जा सकेगा।
सराहनीय भूमिकाः- उक्त मोबाइलों को खोजने में क्राईम ब्रांच की सायबर सेल टीम की अहम भूमिका रही।















