• जिलाबदर अवधि का उल्लंघन कर घूम रहा था क्षेत्र में ।

 

  • आरोपी के विरूध्द पंजीबद्ध है, विभिन्न थानों पर लगभग 21 अपराध पंजीबद्ध।

 

इंदौर – शहर में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु, गुण्डे/निगरानी बदमाशों व आसामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी जाकर कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त नगरीय जोन -1 श्री कृष्ण लालचंदानी व अति. पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री सुमित केरकट्टा के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त मल्हारगंज विवेक चौहान के नेतृत्व मे कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी सदरबाजार एवं उनकी टीम द्वारा एक जिलाबदर बदमाश को चाकू सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।

 

क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश हेतु कार्यवाही के तहत इलाका भ्रमण के दौरान सदर बाजार पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि निगरानी बदमाश जुनैद अली पिता मंजर अली  नि.रजा अपार्टमेन्ट फ्लैट नं. 53 बडवाली चौकी इंदौर को छः माह की अवधि के लिये इन्दौर की परिसीमा से जिला बदर किया गया था, वह क्षेत्र मे घूम रहा है।

जिस पर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 20/04/2026 को जिलाबदर आरोपी जुनैद अली को पकडा गया जिसके पास से विधिवत चाकू भी मिला जिसे पुलिस टीम द्वारा जप्त किया गया।

जिलाबदर होने के बावजूद भी आरोपी जुनैद द्वारा जिलाबदर अवधि का उल्लघंन कर इदौर में घूम फिर कर अपनी अपराधिक गतिविधियो को अंजाम देने की फिराक में था, जिस पर थाना प्रभारी सदर बाजार  व्दारा इसे गम्भीरता पुर्वक लेकर पुलिस टीम को निर्देशित करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सदरबाजार पर  प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपी के विरुद्द वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। आरोपी के ऊपर इंदौर शहर के विभिन्न थानो पर 21 अपराध पंजीबद्ध है, मारपीट, अवैध हथियार, चोरी, लूट, हत्या का प्रयास, नकबजनी, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट जैसे अपराध पंजीबद्ध है।

 

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी सदर बाजार श्री पी.एल शर्मा, सउनि अनिल सविता, प्रआर 2427 राजूसिह बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content