- पुलिस द्वारा ट्रक और स्कार्पियो कार से जप्त की अवैध रूप से परिवहन की जा रही बीयर की 340 पेटीया
- 4 आरोपियों के कब्जे से 340 पेटी बियर कुल 4080 लीटर अवैध शराब पीकर जप्त ।
- कुल जप्त मश्रुका कीमती ₹ 7424000
इंदौर- शहर में अवैध मादक पदार्थों व अवैघ शराब की गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नर नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में एवं अति. पुलिस आयुक्त श्री मयंक अवस्थी व पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री अमन सिंह राठौड़, अति. पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री अमरेन्द्र सिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदन सिंह मंडलोई के निर्देशन में थाना कनाडिया द्वारा कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन करते हुए आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
संक्षिप्त विवरणः- पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि क्षेत्र में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी 1. रवि बाहेड़िया उम्र 22 साल निवासी ग्राम आम्बुआ जिला अलीराजपुर , 2. जगदीश चौहान उम्र 25 साल निवासी ग्राम राडावाट जिला अलीराजपुर, 3. राहुल गोद उम्र 36 साल निवासी कुमार खाड़ी बालगंगा इंदौर, 4. धर्मेंद्र पीटनारायण अखाड़े उम्र 27 साल निवासी नानपुर अलीराजपुर को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 340 पेटी अवैघ बियर की विधिवत जप्त की गई
कुल अनुमानित कीमत: ₹7424000/-
पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है तथा अवैध शराब के नेटवर्क एवं इस धंधे से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश जारी है।
सराहनीय कार्य:
उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कनाड़िया डॉ सहर्ष यादव व टीम, के उप निरीक्षक दीपक पलिया, प्रधान आरक्षक2915 शिवकुमार यादव ,प्रधान आरक्षक 3144 रविंद्र सिंह रघुवंशी, आरक्षक 2041 जगदीश दांगी, आरक्षक 1142 मंगेश, आरक्षक 3198 आशीष ,आरक्षक 2233 विजय यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।















