- आरोपियों के कब्जे से 15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीबन 1,50,000/- रुपये) की जप्त।
- ओला इलेक्ट्रिक मोपेड की डिक्की में छुपाकर ले जा रहे थे अवैध नशीला पदार्थ।
- आरोपियों पर शहर के विभिन्न थानों में पूर्व में भी पंजीबद्ध है एनडीपीएस, आर्म्स एवं आबकारी एक्ट जैसे लगभग दर्जन भर अपराध ।
इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त क्राइम ब्रांच द्वार टीम गठित कर लगातार अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
इसी तारतम्य में दिनांक 14/05/2026 को गश्त के दौरान टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि शिवाजी नगर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति मादक पदार्थ की डिलीवरी के लिए आने वाले हैं । क्राइम ब्रांच की टीम ने विश्रांति चौराहे (शिवाजी नगर मेन रोड) के पास घेराबंदी कर एक काले रंग की ओला इलेक्ट्रिक मोपेड पर सवार दो संदिग्धों को रोका। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सौरभ ओराडे और गौरव पाटिल बताया। विधिवत तलाशी लेने पर मोपेड की डिक्की (सीट के नीचे) से एक पारदर्शी जिप लॉक पन्नी बरामद हुई, जिसमें 15 ग्राम ब्राउन शुगर पाई गई, जिसे विधिवत जप्त कर आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी सौरभ और गौरव की निशानदेही पर अग्रिम कार्यवाही करते एक ओर आरोपी शाहिल उर्फ ओमप्रकाश यादव को भी ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस कार्यवाही:- आरोपियों के विरुद्ध थाना क्राइम ब्रांच में अपराध धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से नशीले पदार्थों की तस्करी करना स्वीकार किया है। मामले में ड्रग्स के स्रोत (Source) और अन्य खरीदारों के संबंध में पूछताछ व अग्रिम विवेचना की जा रही है।
सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अपराध शाखा एवं टीम की मुख्य भूमिका रही।
जप्त माल का विवरण:-
15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (अंतर्राष्ट्रीय कीमत ₹1,50,000/-)
01 ओला इलेक्ट्रिक मोपेड,
01 एप्पल आईफोन 11 प्रो
कुल मश्रूका कीमती: लगभग 2,50,000/- रुपये।





