इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।

साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक 26.08.25 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 52 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।

 

पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-

 

 

 

 

 

 

 

 

* सउनि रमेश चंद्रवंशी, सैनिक 422 मूलचंद कटारिया – थाना यातायात  – बिचौली ब्रिज पर यातायात प्रबंधन के दौरान चैन स्नैचिंग के 02 आरोपियो का पीछाकर पकडकर चैन बरामद कर थाना कनाडिया के सुपुर्द करने मे महत्वपुर्ण भूमिका पर।

 

* सउनि लालसिंह भंडारी, सउनि गजेंद्र सिंह तोमर, म.आर. 4369 निर्मला मेवाडा – शहर मे पीक ऑवर्स के दौरान बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए पर।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content