इंदौर शहर मे अपराधों पर नियंत्रण हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एंव इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निदेशों के अनुक्रम में डीसीपी ज़ोन-02 एवं एडिशनल डीसीपी ज़ोन-02 के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी खजराना द्वारा टीम गठित कर लगातार अवैध मादक पदार्थ  के क्रय–विक्रय व इनमें संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर कार्यवाही की जा रही हैं।

 

इसी कड़ी में थाना खजराना की टीम द्वारा संदेहियो की तलाश एवं पतारसी खजराना क्षेत्र के अलग–अलग स्थानो पर करते वाघेला गार्डन के पास  02 संदिग्ध व्यक्ति बर्गमेन सुजुकी स्कूटी गाड़ी के पास खड़े दिखे , जो पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागने का प्रयास करने लगे, टीम द्वारा दोनों संदिग्धों की घेराबंदी कर पकड़ा , जिनकी नियमानुसार तलाशी लेते उनके के पास से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स होना पाया गया ।

 

आरोपियों का विवरण–

(1). अल्फेज अंसारी  निवासी माताजी मंदिर के पास आजाद नगर इंदौर।

{आरोपी 10 वी तक पढ़ा लिखा है और कपड़े की दुकान संचालन का कार्य करता है ।}

(2) मोहम्मद जाफर शाह  निवासी मदीना मस्जिद के पास आजाद नगर इंदौर ।

{आरोपी अनपढ़ है और रिक्शा ड्राइवर का कार्य करता है ।}

 

जप्तशुदा मश्रुका –

लगभग 1,20,000 मूल्य से अधिक की 12.2 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स।

लगभग 30,000 मूल्य से अधिक की बर्गमेन सुजुकी स्कूटी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MP09AR6005 हे।

(कुल जप्त मश्रुका का मूल्य लगभग 1,50,000 होना पाया गया)

 

आरोपियों से उक्त अवैध मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स का नशा करने के आदि है, नशे की लत पूरी करने एवं जल्दी और आसानी से अमीर बनने की नियत से ड्रग्स सप्लाई के काम को अंजाम देना बताया

 

उक्त प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से लगभग 12.2 ग्राम से अधिक का अवैध मादक पदार्थ एम डी ड्रग्स एवं 01 बर्गमेन सुजुकी स्कूटी जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना खजराना में अपराध क्रमांक 716/25 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी से अवैध मादक पदार्थों के स्त्रोत व नेटवर्क के संबंध में पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ कर संलिप्तता के आधार पर अन्य साथी आरोपियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।

 

सराहनीय भूमिका – उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उनि अनिल गौतम,  सउनि गणेश मुजाल्दे, प्रआर. पंकज सांवरिया, अजीत यादव, नरेश चौहान, गजानंद बरफा, संजय खान , आर. शुभम सिंह एवं जबर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content