इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं ईनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश इंदौर पुलिस आयुक्त द्वारा दिए गए हैं।

 

इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम द्वारा पूर्व में दिनांक 29.12.2025 को  गिरफ्तार  आरोपी भूपेंद्र से मिली जानकारी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया जो कि मादक पदार्थ अन्य जिलों से खरीदकर इंदौर शहर में सप्लायरों को उपलब्ध करवाता था।

प्रकरण में पूर्व में आरोपी भूपेंद्र से 13.82 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “ब्राउन शुगर बरामद की गई थी जिसकी अगली कड़ी में पूछताछ करते आरोपी  राजा उर्फ राजकुमार सिसौदिया की जानकारी मिली जो कि घटना दिनांक से फरार था। जिसे चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया एवं जिससे 13 ग्राम ब्राउन शुगर मौके से जब्त किया गया है।

 

आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध  पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

 

आरोपी – राजा उर्फ राजकुमार सिसौदिया निवासी –  पलाश परिसर ओमेक्स हिल्स इंदौर

 

जप्त माल का विवरण-

13 ग्राम ब्राउन शुगर जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 1,30,000/-

keyboard_arrow_up
Skip to content