क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा आर्थिक अपराध के विभिन्न प्रकरणों में आरोपियों की धरपकड़ की कार्यवाही जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार की जा रही है ।

इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच इंदौर में इंदौर के निवासी फरियादी रोहन के द्वारा शिकायत की गई थी कि आरोपी – (1) मोहित महाजन एवं (2) निसार अली के द्वारा फरियादी से म्यूजिक इवेंट्स, टाइल्स–मार्बल एंव FMCG उत्पादो मे होलसेल के व्यापार मे रुपये इन्वेस्टमेंट करने के नाम पर अधिक लाभ देने का बोलकर दिनांक 25/08/2023 से 19/03/2024 तक 01 करोड़ 17 लाख 85 हजार 500 रुपए इन्वेस्टमेंट के रूप में में प्राप्त किए और फरियादी को समय–समय पर झूठे विश्वास में लेने के लिए प्रॉफिट के रूप में अमाउंट फरियादी को दिया गया परन्तु, फरियादी की शेष राशि लगभग 83 लाख रुपए आरोपियों के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से प्राप्त कर धोखाधड़ी की गई।

 

जिस पर क्राइम ब्रांच के द्वारा उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तकनीकी जानकारी प्राप्त कर आरोपी- (1) मोहित महाजन  निवासी टेलीफोन नगर कनाडिया रोड इंदौर, (2) निसार अली निवासी लाबरिया भेरू इंदौर को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त करने सहित अग्रिम पूछताछ एवं कार्यवाही की जा रही है।

 

 

आरोपी का नाम:–

 

(1) मोहित महाजन  निवासी टेलीफोन नगर कनाडिया रोड इंदौर

{आरोपी 12 तक पढ़ा लिखा है और  प्रॉपर्टी ब्रोकर, म्यूजिक इवेंट्स आदि का कार्य करना बताया साथ ही आरोपी के विरुद्ध थाना पलासिया में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में  02 अपराध, पहले से पंजीबद्ध है }

 

 

(2) निसार अली निवासी लाबरिया भेरू इंदौर

{आरोपी ब्याज पर रुपए देने का काम करना बताया एवं आरोपी ने उसके विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य कई अपराध पहले से पंजीबद्ध होना कबूला है।

keyboard_arrow_up
Skip to content