इंदौर शहर के सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात हेतु नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक लाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व पुलिस उपायुक्त, यातायात श्री अरविंद तिवारी के दिशा निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा सघन यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं, इस दौरान नियमो का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही भी की जा रही है। जिसके परिणामस्वरूप कई चोरी के वाहन भी पकड़ में आये है।

यातायात जोन-2 एसीपी श्री मनोज खत्री के नेतृत्व में सघन जागरूकता अभियान के दौरान आज दिनांक 27 मई 2024 को रसोमा चौराहा पर विशेष चैकिंग की जा रही थी।

सुबह लगभग 10:30 बजे विशेष चैकिंग के दौरान मोटर साइकिल क्रमांक MP45 ZB 3122 का चालक अपने एक अन्य साथी के साथ उक्त वाहन को धकाते हुए ला रहा था जब उससे पूछा गया कि, क्या हुआ तो उसने कहा पेट्रोल खत्म हो गया, इस पर आरक्षक शेर सिंह ने संदिग्धता के आधार पर संबंधित को साइड में बुलाते हुए पेपर के बारे में पूछा तो चालक ने कहा कि आप तो मेरा चालान बना दें मुझे जल्दी है। यातायात पुलिस ने पेपर दिखाने की बात कही तो उसने कहा कि मैं तो गाड़ी मांग कर लाया हूं तब तक उसके साथ वाला दूसरा व्यक्ति बोला तू पेपर चेक करा मैं चलता हूं यह कह कर निकल गया। उक्त वाहन की नंबर प्लेट पर अंकित नंबर के आधार पर सर्च करते हुए आरक्षक ने जब वाहन मालिक का नाम पूछा तो विरोधाभास पाया गया शक होने उसने विशेष चेकिंग प्रभारी सूबेदार श्री अमित कुमार यादव को अवगत कराया। सूबेदार अमित यादव द्वारा उक्त पूरा घटनाक्रम एसीपी जोन 02 श्री मनोज कुमार खत्री को बताया। एसीपी ने सूबेदार अमित को निर्देश दिया कि चेचिस नंबर से वाहन को सर्च करो सूबेदार अमित यादव द्वारा सर्च करने पर वाहन का नंबर *MP09 VR 6199  आया। गाड़ी को संदिग्धता के आधार पर POS मशीन द्वारा सर्च किया तो गाड़ी के असल मालिक का नाम ललित कुमार श्रीवास्तव तथा उनका फोन नंबर आया। वाहन मालिक से बात करने पर वाहन चोरी होना पाया गया। जिसका अपराध थाना पीथमपुर जिला धार में अपराध क्रमांक 550/ 2024 दिनांक 25-09-2024 धारा 379 पंजीबद्ध है। जिसे पीथमपुर थाना प्रभारी को फोन लगाकर कंफर्म किया गया। उक्त वाहन व संदिग्ध चालक  के थाना विजयनगर के सुपुर्द किया गया। इस पूरे प्रकरण में सूबेदार अमित कुमार यादव,  आरक्षक 4859 शेर सिंह, आरक्षक 4431 राहुल परमार , आरक्षक 686 संदीप की भूमिका उल्लेखनीय रही ।

keyboard_arrow_up
Skip to content