इंदौर:- मानव जीवन तथा पशु-पक्षियों के जीवन को संकट में डालने वाले नायलॉन वाली डोर तथा शासन द्वारा प्रतिबंधित/चाइनीज मांझा के विरूद्ध जनजागरूकता हेतु हरसंभव प्रयास के साथ ही, इनके क्रय-विक्रय व उपयोग करने वालो की धरपकड करने एव उचित व प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इन्दौर पुलिस द्वारा नगरीय इंदौर के सभी क्षेत्रों में कड़ी निगरानी व चैकिंग कर चाइनीज मांझे की गतिविधियों में लिप्त लोगो के विरुद्ध प्रभावी व सख्त कार्यवाही की जा रही हैं।

 

इसी तारतम्य में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चाइनीज मांझे के विरूध्द चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थानो की पुलिस टीमो द्वारा कार्यवाही करते हुए कल दिनांक 12 जनवरी 2025 को एक दिन में कुल 20 प्रकरण पंजीबध्द कर 25 आरोपियो को पकड़कर उनके कब्जे से जानलेवा चाइनीज मांझा बरामद कर,  धारा 223(a), 125 बी.एन.एस. व पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15 के अंतर्गत सख्त कार्यवाही की गई है।

 

* पुलिस थाना तेजाजी नगर ने  मुखबिर की सूचना पर,  चाइनीज मांझे का विक्रय करने वाले आरोपी 1. अर्पित साहू, उम्र 20 साल निवासी असरावर्द खुर्द व 2. मनोज राठौर निवासी हरसिध्दि मंदिर के पास पंढरीनाथ इंदौर से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जप्त किया जाकर, वैधानिक कार्यवाही की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध विवेचना के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं तथा इनके खरीदी/बिक्री के स्त्रोत के संबंध में भी पूछताछ की जा रही हैं।

 

 

👉पुलिस द्वारा प्रतिबंधित/चाइनीज मांझे के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही हैं और इसका अवैध भंडारण करने वालों के गोदाम व दुकानें भी सील की जा रही हैं। साथ ही समाज के ऐसे गैर जिम्मेदार आरोपियों के विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही भी की जा रही हैं।

 

🕊️ जनहित में इंदौर पुलिस की अपील

जीवन चुनें, मांझा नहीं: राहगीरों और बेजुबान पक्षियों के हत्यारे न बनें।

केवल सूती धागा: पतंगबाजी के लिए केवल पारंपरिक सूती धागे (मांझे) का उपयोग करें।

 

सूचना दें:- यदि आपके क्षेत्र में कोई गुपचुप तरीके से इसे बेच रहा है, तो तुरंत स्थानीय पुलिस या इंदौर पुलिस के क्राइम वॉच हेल्पलाइन नंबर 7049108283 पर सूचित करें। आपकी एक सूचना किसी की जान बचा

keyboard_arrow_up
Skip to content