इंदौर शहर में अपराध नियंत्रण हेतु इंदौर कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनमें संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असूचना संकलन कर कार्यवाही की जा रही हैं।

 

इसी कड़ी क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा पूर्व में आरोपी (1). मोहम्मद लियाकत निवासी खजराना ,इंदौर,को पकड़ा था जिसके कब्जे से 14.68 ग्राम MD Drugs, Hero Honda दो पहिया वाहन, 01 मोबाइल आदि जप्त कर,  थाना अपराध शाखा में धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया था।

 

उक्त प्रकरण में आरोपी लियाकत से अवैध मादक पदार्थों के स्त्रोत व नेटवर्क के संबंध में पूछताछ करते उसने अपने साथी आरोपी (2).मो.आसिफ उर्फ पप्पू  कुरैशी  निवासी खजराना पैलेस इन्दौर का नाम बताया था जिसे तकनीकी जानकारी के आधार पर क्राईम ब्रांच के द्वारा गिरफ्तार किया गया।

 

पूछताछ करते आरोपी मो.आसिफ ने बताया कि वह 8 वी तक पढ़ा है और प्रॉपर्टी ब्रोकर कार्य के साथ–साथ राजस्थान से ड्रग्स तस्करों से सम्पर्क कर सस्ते दामों पर ड्रग्स खरीदकर नशे के आदि लोगों को इंदौर एवं आसपास के क्षेत्रों में महंगे दामों पर सप्लाई कर रूपए की कमाई करना कबूला है।

 

उक्त प्रकरण में पूछताछ सहित अग्रिम वैधानिक कार्यवाही क्राइम ब्रांच के द्वारा की जा रही है संलिप्तता के आधार पर गैंग के अन्य सदस्यों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

keyboard_arrow_up
Skip to content