- ✓ आरोपी भीड़ एवं सुनसान जगहों का फायदा उठाकर झपटमारी की घटनाओ को देता था अंजाम।
- ✓ आरोपी के पास से एक आई फोन मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की जप्त ।
- ✓आरोपी अपने शौक पूरे करने और जल्दी पैसे कमाने की नियत से स्नैचिंग की वारदातों को देता था अंजाम ।
इंदौर – शहर में चोरी/नकबजनी, स्नैचिंग आदि संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण हेतु इनमें संलिप्त अपराधियों की घेराबंदी एवं धरपकड कर उनके विरुध्द सख्त व प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन 02 श्री कुमार प्रतीक व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 02 श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदन मंडलोई के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना के नेतृत्व में इन अपराधों पर अंकुश के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई हैं।
थाना प्रभारी खजराना द्वारा रिंगरोड से लगे आउटर कालोनीयो, भीड़–भाड़ वाले स्थानों , रहवासी संस्था, मल्टी में चोरी व नकबजनी आदि से बचने के सबंध में आवश्यक समझाइश व निर्देश दिए गए। तथा टीम बनाकर ऐसे आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु लगाया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण – फरियादी शिव ओम पिता ब्रजेश कुमार निवासी स्कीम नम्बर 134 इंदौर (म.प्र.) ने दिनांक 28/04/2026 को थाने पर आकर बताया कि में दिनांक 26/04/2026 को अपने घर से क्लार्क्स इन होटल के सामने से दुकान पर सामान लेने जा रहा था तभी एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक द्वारा मेरे दाहिने हाथ में रखा आई फोन 14 प्रो मोबाइल झपट्टा मारकर चार्टर्ड ऑफिस तरफ भाग गया। जिस पर से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना खजराना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान दुकानों एवं चौराहों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज को देखकर अज्ञात आरोपी के मिले फुटेज के आधार पर उसे ज्ञात किया। जिसमें मुखबिरी सूचना मिली कि उक्त आरोपी वाघेला गार्डन के पास खजराना पर मोटरसाइकिल के साथ दिखा है, तत्पश्चात थाना प्रभारी खजराना द्वारा तत्काल एक विशेष टीम गठित कर उक्त आरोपी को राउण्डअप करने के लिए रवाना करा जो पुलिस को देखकर वहां से भागने का प्रयास करने लगा और इसी दौरान पुलिस ने उसे राउण्डअप कर हिरासत में लिया।
आरोपी का विवरण –
- शकील पटेल निवासी पानी की टंकी के पास राजीव नगर बडला खजराना इंदौर।
(आरोपी 7वी तक पढ़ा लिखा हे एवं मजदूरी का कार्य करता हे।)
जपतशुदा मश्रुका :–
- 01 आई फोन 14 प्रो मोबाइल फोन कीमती 1 लाख 20 हजार लगभग।
- हीरो कंपनी की पैशन प्लस मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MP09DB1332 हे कीमती 90 हजार लगभग।
{ कुल जप्तशुदा मश्रुका कीमती लगभग 2 लाख 10 हजार रुपए।}
आरोपी को हिरासत में लेकर जब उससे पूछताछ की तो उसके द्वारा बताया कि आरोपी अपने शौक पूरे करने एवं जल्दी पैसे कमाने की नियत से झपटमारी की घटना को अंजाम दिया था । गिरफ्तार आरोपी से थाना क्षेत्र एवं अन्य दीगर थानों की लूट एवं झपटमारी की वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खजराना निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उनि. संदीप पटेल, सउनि राकेश परमार प्रआर. नरेश चौहान आर. शुभम सिंह, सचिन शर्मा, देवेंद्र यादव, निखिल पटेल, प्रवीण चौहान, विनीत मिश्रा एवं प्रदीप सूर्यवंशी की सराहनीय भूमिका रही।





