✒️आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर बनाता था ग्राहक और चैट के माध्यम से सम्पर्क कर पहुंचाता था अवैध हथियार ।

 

✒️ पुलिस ने आरोपी से कुल 06 अवैध देशी पिस्टल व 4 जिन्दा कारतूस किए बरामद ।

 

✒️ आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से हथियारों की सप्लाई करने के लिये बना रखा था अपना नेटवर्क ।

 

इंदौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए निर्देशों के अनुक्रम में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

 

इसी परिपेक्ष्य में क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस उपायुक्त जोन 4 इंदौर श्री आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री दिशेष अग्रवाल तथा सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग अन्नपूर्णा श्री शिवेन्दु जोशी के निर्देशन में थाना प्रभारी द्वारकापुरी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.03.2026 को चेकिंग पॉइंट सूर्यदेव नगर के पास संदिग्ध वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी।

 

चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पैदल आते हुए दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर असामान्य और घबराहट में दिखा। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और विधिवत उसके बैग की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध हथियार कुल 06  देशी पिस्टल एवं 04 जिंदा कारतूस मिलें जिन्हें विधिवत जप्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर, प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।

 

पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (टेलीग्राम एवं इंस्टाग्राम) के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करता था तथा चैट के जरिए अवैध हथियारों की डील कर उन्हें सप्लाई करता था। आरोपी द्वारा इस अवैध गतिविधि के लिए पूरे प्रदेश में अपना नेटवर्क तैयार किया हुआ था, जिसकी जानकारी निकाल कर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

गिरफ्तार आरोपी-

राजवीर सिंह सिकलीकर  निवासी ग्राम ओझर जिला बड़वानी

 

जप्त मश्रुका-

 

अवैध फायर आर्म्स कुल 06 देशी पिस्टल एवं 04 जिंदा कारतूस, कुल अनुमानित कीमत लगभग आरएस3,00,000/- (तीन लाख रुपए)।

 

आरोपी के विरुद्ध थाना द्वारकापुरी में विधिसम्मत कार्यवाही की जाकर उससे अवैध हथियारों के स्रोत एवं नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

पुलिस टीम- उक्त कार्यवाही में निरी. मनीष मिश्र, उनि मुकेश झरिया, आरक्षक, अरुण माथुर, अनुराग सिकरवार तथा के.सी. शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content