★ पर्याप्त पुलिस व्यवस्था के साथ विशेष सर्तकता रखने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।
इंदौर – शहर में आगामी दिनों मे होने वाले ब्रिक्स सम्मलेन के विभिन्न कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था व पुलिस व्यवस्था की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन आज दिनांक 07.06.26 को पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा इंदौर नगरीय क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के साथ किया गया।
उक्त बैठक में अति. पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) इंदौर श्री आर.कें. सिंह, अति. पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) नगरीय इंदौर श्री मयंक अवस्थी सहित नगरीय क्षेत्र के सभी पुलिस उपायुक्तगण, अति. पुलिस उपायुक्तगण, सहायक पुलिस आयुक्तगण एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा शहर में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन को सर्वोच्य प्राथमिकता से लेते हुए, इस दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु, पुलिस की तैयारी व बेहतर व्यवस्था के लिए सभी अधिकारियों से विस्तृत चर्चा करते हुए निम्न दिशा-निर्देश दिये-
◆ आयोजन के दौरान पर्याप्त पुलिस व्यवस्था लगाई जावें, महत्वपूर्ण स्थनों विमानतल, कार्यक्रम स्थल होटल पर, पुलिस बल को उचित संसाधनों से लैस कर तैनात किया जाए साथ ही ब्रीफिंग कर बल को लगाया जाए
◆ कार्यक्रम स्थल होटल, भ्रमण स्थल व मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये जावें व विशेष सर्तकता बरती जावें।
◆ आयोजन के दौरान पीएसओ व लाइजिंग अधिकारी से समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेगे, साथ ही पायलेट, रुट चेक व ड्राइवरो का वेरिफिकेशन कराया जावे।
◆ उक्त आयोजन की संपूर्ण जानकारी के साथ ही आने वाले वीवीआईपी, प्रतिनिधिगण और मंत्रीगण आदि की समुचित पुलिस व्यवस्था लगायें।
◆ कार्यक्रम स्थल होटल पर काम करने वाले स्टॉफ का वेरिफिकेशन एवं उनकी जानकारी आवश्यक रूप से रखेगें ये भी सुनिश्चित किया जावें। साथ ही होटल के आसपास रहने वाले वालों का वेरिफिकेशन कराया जावे।
◆ संवेदनशील स्थलों को विशेष रूप से चिन्हित करते हुए, हॉटस्पॉट एवं शेडो एरिया पेट्रोलिंग के साथ ही गुंडे बदमाशों की निगरानी रखी जाकर उनके विरुद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
◆ इस दौरान एऱिया सर्विलांस के साथ ही ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी सतत निगरानी व पेट्रोलिंग की जावें ।
◆ यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु प्रभावी ट्रैफिक प्लान बनाकर तद्नुसार पुलिस व्यवस्था लगाई जाए।
◆ आपातकालीन सेवाओं (एम्बुलेंस, हॉस्पिटल, फायर ब्रिगेड आदि) को अलर्ट मोड में रखा जाए और सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।





