बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को रोकने में योगदान देने व जागरूकता लाने की कही बात

 

 

इंदौर- महिला व बल अपराधों की रोकथाम व उनकी  सुरक्षा तथा सशक्तिकरण हेतु  पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस कमिश्नर द्वारा लगातार महिला सुरक्षा को लेकर विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन  किया जा रहे हैं।

 

इसी अनुक्रम में अति. पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या.) नगरीय इंदौर श्री आर के सिंह के  मार्गदर्शन में आज दिनांक 23.02.26 को अति. पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) श्रीमती संध्या राय टीम के साथ  कस्तूरबा ग्राम रूरल इंस्टीट्यूट इंदौर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय इंदौर के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में पहुंची।

पुलिस टीम वहां उपस्थित  छात्राओं से मुखातिब हुए और सभी को महिला अपराधों व उनकी सुरक्षा और संरक्षण के लिए कानून के विभिन्न प्रावधानों और योजनाओ से अवगत करवाया । सभी को कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई और कानून का उल्लंघन है, जो बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास में बाधा है तथा उनके सपनों को साकार होने से रोकता है। सभी को बाल विवाह की रोकथाम एवं समाज में इसके प्रति जागरूकता लाने  मिलजुल कर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

keyboard_arrow_up
Skip to content