चाइनीज मांझे के दुष्परिणाम व उस पर प्रतिबंध की जानकारी के साथ ही उपयोग न करने की दी समझाईश।

 

इंदौर – शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही तथा आमजन से बेहतर समन्वय कर, बेहतर सामुदायिक पुलिसिंग के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा क्षेत्रों में जनजागरूकता चलाकर आमजन व पुलिस के समन्वय को और मजबूत व प्रभावी करने के लिए कार्यवाही हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है।

 

उक्त निर्देशो के अनुक्रम में दिनांक 18.01.26 को नगरीय इंदौर के थाना कनाड़िया, खजराना, छत्रीपुरा, गांधी नगर व विभिन्न थाना  क्षेत्रों में‘मोहल्ला बैठक’ का आयोजन किया गया।

 

पुलिस टीमो द्वारा  रहवासियो के साथ सुरक्षा संबंधी मीटिंग ली गई मीटिंग के दौरान चाइनीज मांझा उपयोग न करने व इसके विक्रय पर प्रतिबंध की जानकारी दी और इसके अवैधानिक विक्रय के सम्बंध में सूचना देने के लिए प्रेरित किया। मजनू अभियान, कॉलोनी में CCTV कैमरे, सुरक्षा गार्ड, तथा किराएदार नौकर सत्यापन के बारे में, नशे के विरुद्ध कार्रवाई करने एवं नशा रोकथाम पर चर्चा की गई। साइबर फ्रोड से बचने के रोकथाम उपाय साइबर अपराध सतर्क रहने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1930, , 108 ,101, 112 आदि नंबरों के उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई

 

कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों और पुलिस के मध्य विश्वास, संवाद और सहयोग को सुदृढ़ करना तथा सुरक्षा, सायबर फ्रॉड एवं सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना है।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content