नारी शक्ति है, सम्मान है।

                नारी गौरव है, अभिमान है।

नारी ने ही रचा ये विधान है।

               नारी शक्ति को इन्दौर पुलिस का शत् शत् प्रणाम है।।

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इन्दौर पुलिस द्वारा आयोजित किया गया महिला पुलिस के लिये विशेष कार्यक्रम

 

इंदौर- आज दिनांक 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंदौर पुलिस द्वारा विभाग की महिला पुलिस सदस्यों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन पुलिस आयुक्त कार्यालय पलासिया के सभागार मे आयोजित कियाग गया।

 

पुलिस आयुक्त इन्दौर नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में  आयोजित इस कार्यक्रम में अति. पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) इंदैर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय एवं आसूचना/सुरक्षा) श्री अंकित सोनी की विशेष उपस्थिति में अति. पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्रीमती सीमा अलावा, अति. पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा शाखा) श्रीमती प्रियंका डुडवे, सहायक पुलिस आयुक्त (अजाक/महिला सुरक्षा शाखा) सुश्री सोनू डाबर, सहायक पुलिस आयुक्त गांधी नगर श्रीमती रुबिना मिजवानी, रक्षित निरीक्षक श्री दीपक कुमार पाटील सहित नगरीय पुलिस इन्दौर की आरक्षक से निरीक्षक स्तर तक की महिला अधिकारी/कर्मचारीगण सम्मिलित हुई।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती सीमा अलावा द्वारा स्वागत उद्बोधन से करते हुए,  कहा कि हम सभी महिलाएं पुलिस की ड्यूटी के साथ ही अपनी व्यक्तिगत व सामाजिक जीवन में विभिन्न भूमिकाएं निभा रही है और अपने कर्तव्य की सर्वाेच्च भूमिका पुलिस के प्रहरी के रूप में निभाकर, समाज में महिलाओं के लिये दोहरी भूमिका अदा कर रहीं है।

 

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी महिला पुलिस सदस्यों को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, नारी अपने आप में श्रेष्ठ है और वर्तमान मे तो वह न केवल अपने घर के हर मोर्चे को बखूबी संभाल ही रही वरन बाहर भी समाज में हर क्षेत्र में अपना अभिन्न योगदान दे रही है। इसी प्रकार पुलिस में आप सब भी कई मोर्चों को सम्भाल रही है, इसलिये आप सभी धन्यवाद के पात्र है। उन्होंने सभी महिला पुलिस अधिकारियों को कहा कि, पुरातन समय से ही हमारे यहा महिलाओं को शक्ति स्वरूपा कहा जाता है और आप सभी पुलिस में है तो वाकई में शक्ति है, आप सभी को स्वयं के आत्मविश्वास को बढ़ाते हुए, समाज की शोषित व पीड़ित महिलाओं/बच्चियों की मदद करें, उनमें आत्मविश्वास जगायें।

 

एडीशनल कमिश्नर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा भी सभी महिला पुलिस सदस्यों को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए, सभी को पूर्ण आत्मविश्वास व जोश के साथ जीवन में आगें बढ़ने की प्रेरणा व शुभकामनाएं दी गयी।

 

उपस्थित महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा भी अपने कार्य के दौरान अपने अच्छे कार्याे व चुनौतियों के अनुभवों को आपस में साझा किया गया तथा हम महिलाओं के लिये किस प्रकार और बेहतर माहौल बना सकते है इस पर परिचर्चा की गयी।

 

इस दौरान पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा विभिन्न क्षेत्र में उनके द्वारा किये जा रहे उत्ष्ट कार्याे के लिये महिला पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन अति. पुलिस उपायुक्त श्रीमती प्रियंका डुडवे द्वारा किया गया तथा अंत में सभी का आभार सहायक पुलिस आयुक्त गांधी नगर श्रीमती रूबिना मिजवानी द्वारा व्यक्त किया गया।

keyboard_arrow_up
Skip to content