शातिर आरोपी गौरव भलसे एवं उसका एक नाबालिग साथी को किया गिरफ्तार।

 

चोरी गया लगभग ₹2 लाख मूल्य का चांदी का मश्रुका एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।

 

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के कई अपराध है पंजीबद्ध।

 

इंदौर – पुलिस थाना अन्नपूर्णा पर दिनांक 30.06.2026 को फरियादी रूपेश साहू, निवासी ई-सेक्टर, सुदामा नगर, इंदौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 29.06.2026 की रात्रि में वह अपने परिवार सहित शहर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश द्वारा उनके सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे चांदी के आभूषण एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया।

 

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना अन्नपूर्णा में अपराध  पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 

कार्यवाही का विवरण

इंदौर शहर में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा  दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में उक्त घटना पर, पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री सुनील मेहता के द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री दीशेष अग्रवाल एवं सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा श्री शिवेंदु जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अन्नपूर्णा निरीक्षक हितगोपाल यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

 

टीम द्वारा घटनास्थल का वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफएसएल टीम के साथ सूक्ष्म निरीक्षण कर वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए गए। घटनास्थल तथा आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। फुटेज में आरोपी घटना स्थल पर मोटरसाइकिल से आते एवं वारदात के बाद उसी वाहन से फरार होते दिखाई दिए।

 

इसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के मार्गों के सीसीटीवी फुटेज की क्रमवार जांच, तकनीकी विश्लेषण, संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों का परीक्षण, पुराने संपत्ति अपराधियों का सत्यापन एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर लगातार पतारसी की गई। तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर उनकी घेराबंदी करते हुए आरोपी गौरव भलसे एवं उसके एक नाबालिग साथी को अभिरक्षा में लिया गया।

 

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने नकबजनी की उक्त वारदात करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया चांदी का मश्रुका एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।

 

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने अपने परिचित से मोटरसाइकिल लेकर उसका उपयोग किया था। गिरफ्तार आरोपी गौरव भलसे के विरुद्ध इंदौर के विभिन्न थानों में पूर्व में भी चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है। आरोपियों से अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के संबंध में विस्तृत पूछताछ एवं विवेचना जारी है।

 

 

गिरफ्तार आरोपी

  1. गौरव भलसे, उम्र 22 वर्ष, निवासी द्वारकापुरी इंदौर।
  2. एक नाबालिग अपचारी।

 

 

जप्त मश्रुका

 

– 15 चांदी के सिक्के।

– 10 जोड़ी चांदी के बिछुए।

– 04 चांदी की चूड़ियां।

– 02 जोड़ी चांदी की पायल।

– 01 चांदी का बिस्किट।

– घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल।

 

कुल जप्त मश्रुका की अनुमानित कीमत लगभग ₹2,00,000/- (दो लाख रुपये)।

 

सराहनीय भूमिका-

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अन्नपूर्णा निरीक्षक हित गोपाल यादव, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, सहायक उपनिरीक्षक राजभान सिंह गौतम, आरक्षक ऋषिकेश रावत, आरक्षक विश्वेंद्र सिंह जाट, आरक्षक राकेश, साइबर सेल के गौरव परमार एवं अरविंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content