◆ पुलिस ने 08 घण्टे सतत् नंदा नगर भागीरथपुरा में सर्च कर दबोचा आरोपिया को
◆ आरोपिया से ढाई लाख रुपये कीमत के जेवरात किये जप्त।
◆ आरोपिया को अपने भाई शादी के लिए थी रुपयों की आवश्यकता, तो बन गयी चोर।
इंदौर के पुलिस थाना परदेशीपुरा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 12.03.2026 को शाम में फरियादी दीपक पंचोली निवास 626/ 08 नंदा नगर इन्दौर ने उसके घर से सोने के आभूषण चुराए जाने की रिपोर्ट की थी कि उसके घर पर काम करने के लिए बुलाई गई महिला ममता कुशवाह ने मौका देखकर घर के ऊपरी भाग में उक्त चोरी की है ये शंका जताई थी। फरियादी की रिपोर्ट पर अप.क्र. 139/2026 धारा 305 (ए)बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
शहर में चोरी/नकबजनी की वारदातों पर अंकुश हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए निर्देशो के अनुक्रम में, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह व पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन में उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पु.उपा.जोन-02 श्री अमरेंद्र सिंह एवं स.पु.आ.परदेशीपुरा श्रीमती हिमानी मिश्रा ने थाना प्रभारी निरी.आर डी कानवा के नेतृत्व में टीम गठित कर लगाया गया।
थाना प्रभारी ने टीम को आरोपित की शीघ्र घेरा बन्दी कर माल बरामदगी हेतु निर्देशित किया । टीम ने सतत् 08 घण्टे भागीरथपुरा क्षेत्र में गली गली की खाक छानकर उक्त आरोपिया को चिन्हित कर धरदबोचा और फिर आरोपिया से मामलें में चोरी की गई, घर से सोने के दो मंगलसूत्र पैंडल, एक मांग टीका सोने का, एक चैन सोने की, छ मोती सोने के आभूषण सोने की कान की बाली कीमत लगभग ढाई लाख रुपये के जप्त कर आरोपीया को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।
इस प्रकार पुलिस ने घर में सेवा करने आयी युवती जो हाथ साफ(चोरी) कर भाग गयी थी को घटना के पश्चात् मात्र 36 घण्टे में गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया है। आरोपिया के भाई की शादी के लिए रुपयों की आवश्यकता थी, तो जेवर देखकर उसकी नियत डोल गई और बन गयी चोर।
आरोपिया के विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
गिरफ्तार आरोपीया का नाम -ममता कुशवाह उम्र 18 साल निवासी इंदौर
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. आर डी कानवा व टीम के सउनि राम सिंह मौर्य, प्र.आर. 3227 देवी सिंह ,आर 474 जयवेन्द्र गुर्जर , आर 2216 पंकज पाटिल , आर 1137 मोहर सिंह , आर 416 अनूप तिवारी ,महिला आरक्षक 2467 दीपा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





