▪️पुलिस टीम द्वारा आरोपिया से 3 किलो अवैध मादक पदार्थ (गांजा) जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1,50000 / हजार किया जप्त

 

▪️पुलिस टीम द्वारा हॉट स्पॉट क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान किया  आरोपिया को गिरफ्तार

 

 

शहर में  अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री आनंद कलादगी एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 4 श्री दीशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त सराफा श्री विजय तिवारी के द्वारा थाना प्रभारी छत्रीपुरा श्री संजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर थाना क्षेत्र के हॉट स्पॉट पर चैकिंग व संदिग्धों की चैकिंग के लिये उचित दिशा निर्देश देकर रवाना किया गया।

 

उक्त निर्देशों पर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 10.04.2026 को हॉट स्पॉट गंगवाल बस स्टेण्ड पर चैकिंग दौरान एक संदिग्ध महिला दिखी जो पुलिस को देख कर भागने लगी। पुलिस बल द्वारा संदेही महिला को घेराबंदी कर पकड़ा। महिला प्रधान आरक्षक द्वारा तलाशी लेने पर संदेही महिला के हाथ मे लिये पोटली की तलाशी मे महिला के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसे जांचने पर उसकी मात्रा 3 किलोग्राम किमती लगभग 1,50000/ हजार का होना पाया गया। आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के अन्तगर्त अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।

 

गिरफ्तार आरोपियाः-

 

1.रानी सौदे निवासी मटन बाली गली लाबरिया भैरू

 

उक्त सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव, सउनि हितेश बाचकर,म. प्रआर माया परमार, प्रआर, धर्मेन्द्र पाठक, आर अरुण सिंह चौहान, आर भूपेन्द्र सिंह, आर धर्मेन्द्र सोनगरा, आर राजेन्द्र खराडी की इस कार्यवाही में मुख्य भूमिका रही।

 

 

keyboard_arrow_up
Skip to content