▪️कार से भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन करने वाले 02 तस्कर जूनी इंदौर पुलिस की गिरफ्त में।
▪️आरोपियों के कब्जे से 20 पेटी हाईरेंज अवैध अंग्रेजी शराब कुल 177.660 बल्क लीटर व एक वाहन स्कार्पियो कार सहित कुल मश्रुका 2161000/- रूपये का जप्त।
▪️आरोपी अवैध शराब को स्कार्पियो कार में भरकर, झाबुआ व गुजरात बार्डर पर करना चाह रहे थे सप्लाय।
इन्दौर शहर में अवैध मादक पदार्थों व अवैध शराब की तस्करी व इनकी गतिविधियों में संलिप्त तस्करों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं।जिसके परिपेक्ष्य में अति. पुलिस आयुक्त इन्दौर (कानून व्यवस्था) श्री अमित सिंह एवं पुलिस उपायुक्त जोन-4 इन्दौर श्री आनंद कलादगी द्वारा अति. पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री दिशेष अग्रवाल व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग जूनी इन्दौर श्री विजय चौधरी के पर्यवेक्षण मे अवैध मादक पदार्थों व अवैध शराब की गतिविधियों के विरूध्द विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अनुक्रम में थाना प्रभारी जूनी इन्दौर के मार्गदर्शन में टीम को अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने व अवैध शराब सप्लाई करने वाले शराब तस्करो की धरपकड़ हेतु लगाया गया। दिनांक 13.03.2026 की देर रात्रि में पुलिस थाना जूनी इंदौर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति काले रंग की स्कार्पियो कार क्रमांक एमपी09जेपी9681 में अवैध अंग्रेजी शराब भरकर अवैध रूप से परिवहन कर गुजरात को जाने वाले है जो टावर चौराहा तरफ से सिंधी कालोनी तरफ जायेगी।
मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते जूनी इंदौर पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन को नाकाबंदी कर रोका एवं वाहन के चालक से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कैलाश लालवानी उम्र 52 साल नि. शिव कुंज अपार्टमेंट मनीष पुरी साकेत नगर थाना पलासिया इंदौर व पास बेठे व्यक्ति ने अपना नाम प्रकाश लखानी उम्र- 46 साल नि. शिवाजी वार्ड थाना गांधी नगर भोपाल का होना बताया।
उक्त आरोपियो के कब्जे वाले वाहन स्कार्पियो की विधिवत तलाशी लेने पर उसके अन्दर अवैध अंग्रेजी शराब 20 पेटी विभिन्न ब्रांण्डो की भरी हुई मिली उक्त अवैध शराब की कुल कीमत 1,61,000/- रूपये) व 01 स्कार्पियो कार की कीमत 20,00,000/- रूपये कुल मश्रुका 21,61,000/- रूपये की जप्त किया गया। उक्त आरोपियो के विरूद्ध थाना जूनी इंदौर पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
पूछताछ मे दोनो आरोपियो से उक्त अवैध शराब के संबंध मे इंदौर से झाबुआ व गुजरात बार्डर पर सप्लाय करने हेतु परिवहन करना बताया दोनो आरोपियो का पुलिस रिमाण्ड लेकर अवैध शराब के स्रोत एवं नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जूनी इंदौर अनिल कुमार गुप्ता, स.उ.नि. गजेन्द्र सिंह यादव, प्र.आर. 1360 किशोर सोनगरा, आर. 3666 गोविन्दा आर. 717 प्रवेन्द्र यादव, आर. 237 श्याम मालवीय, आर. 1630 कपिल रावत, आर. 3120 योगेश, आर. 1958 राहूल सुरागे व आर. 1546 जितेन्द्र मण्डलोई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





