• पुलिस द्वारा सरप्राइज चौकिंग में गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों आदि को चेक करते हुए, उनमे से 515 पर की उचित वैधानिक कार्यवाही।

 

  • शराब पीकर वाहन चलाने वाले 346 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध की गई 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही कर गाडिया की गई जप्त तथा ब्लैक फिल्म लगाकर घूमने वाले 23 चार पहिया वाहनों की भी फ़िल्म हटवाकर की चालानी कार्यवाही।

 

  • सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध 47 प्रकरण तथा अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वालो के विरुद्ध 06 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों/असामाजिक तत्वों पर की वैधानिक कार्यवाही।

 

  • अवैध शराब के विक्रय करने वाले 08 आरोपियों को भी गिरफ्त में लेकर की आबकारी एक्ट की कार्यवाही तथा अवैध गांजें के साथ भी एक महिला तस्कर को पर भी एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही कर, लिया गिरफ्त में।

 

  • हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग कर की चौकिंग व निगरानी तथा संवेदनशील क्षेत्रो में किया पैदल भ्रमण

 

इंदौर-  शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण तथा होली/रंगपंचमी, रमजान आदि त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए, पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रभावी व सघन चौकिंग एवं पेट्रोलिंग के दिशा निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में एडिशनल कमिश्नर (का./व्य.) श्री अमित सिंह व एडिशनल कमिश्नर (क्राइम) इंदौर श्री आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में में इंदौर शहर के चारों जोन के डीसीपी नेतृत्व में, दिनांक 03 मार्च 2026 को देर रात्रि तक नगरीय इंदौर के संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ पुलिस फोर्स ने सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशों असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए चैकिंग व पेट्रोलिंग की गई।

 

इस दौरान इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों व असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए कई सारे गुंडे/बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 515 पर उचित वैधानिक कार्यवाही की गई हैं….

👉  जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 34 से ज्यादा वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें लंबे समय से फरार–   02-स्थाई, 09-गिरफ्तारी और 23-जमानती वारंट किए तामील ।

इस दौरान अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए

👉 शराब पीकर वाहन चलाने वाले लापरवाह वाहन चालकों पर कड़ा प्रहार करते हुए, 346 शराबी वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई। और ये कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ताकि शराब पीकर वाहन चलाते हुए लोगों की जान जोखिम में डालने वाले ऐसे लापरवाह वाहन चालकों की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके।

👉 अवैध रूप से अवैध हथियार (चाकू) लेकर घूमने वाले 01 बदमाश को पकड़कर आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई हैं तथा अवैश शराब के विक्रय करने वाले 08 आरोपियों से भी 156 से ज्यादा क्वाटर अवैध देशी शराब, 38 बीयर बॉटल जप्त कर, सभी को गिरफ्त में लेकर की आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई।

 

👉 अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वालो के विरुद्ध 06 प्रकरण पंजीबद्ध कर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई। वहीं सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध 47 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों/असामाजिक तत्वों पर की वैधानिक कार्यवाही। तथा थाना द्वारकापुरी द्वारा एक महिला तस्कर संगीता से 2.2 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई है।

👉 यातायात नियमों का उल्लघंन कर, ब्लैक फिल्म लगाकर घूमने वाले 23 चार पहिया वाहनों पर भी चालानी कार्यवाही कर, उनकी ब्लैक फिल्म उतरवाई गयी और उन्हें सख्त हिदायत दी गई।

👉 *आदतन बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए-  170 BNSS में-24 व  129 BNSS में-04   126B/135(3) BNSS में-44,  , इस प्रकार कुल 72 बदमाशो/असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही/समंस तामिल।

👉 इस दौरान हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग कर की चौकिंग व निगरानी करते हुए,  क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के गुंडे/बदमाशों, चाकूबाजों, निगरानीशुदा बदमाश और जिलाबदर व रासुका के बदमाशों को चेक कर की कार्यवाही और आगे कोई अपराध ना करने की दी हिदायत । इस दौरान कई फरार अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आये है, जिनके विरुद्ध वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है।

👉 इस दौरान चेक किये/पकड़े गए बदमाशों को अपराध ना करने की हिदायत देते हुए उनसे डोजियर भी भरवाए गए हैं।

इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों तथा शराबी वाहन चालकों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content