गीत और शॉर्ट फिल्म के जरिए जन-जन तक पहुँचेगा, सड़क सुरक्षा का संदेश।

 

 

  • सड़क सुरक्षा गीत एवं शॉर्ट फिल्म हुई लांच, करेंगे लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक।

 

इंदौर। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) श्री आर.के. सिंह एवं पुलिस उपायुक्त यातायात श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में निरंतर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

इसी क्रम में आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को पलासिया चौराहे पर पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आर.के. सिंह, पुलिस उपायुक्त यातायात श्री राजेश कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा जागरूकता गीत एवं शॉर्ट फिल्म का लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिम्मेदार नागरिकों एवं विभिन्न संस्थाओं को  सम्मानित भी किया गया।

 

  • गीत और शॉर्ट फिल्मों के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश:- कार्यक्रम के दौरान रोड सेफ्टी एनिमेटेड शॉर्ट वीडियो के निर्माण एवं जागरूकता संदेश को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने के लिए श्री आलोक वाजपेयी, निर्देशक श्री हरेराम फिल्म एवं टीम को सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार “नियम से चलो” सड़क सुरक्षा गीत के माध्यम से यातायात नियमों के पालन का संदेश देने के लिए श्री आर.एम. तिवारी, श्रीमती पूर्वी सराफ, श्रीमती ख्याति सराफ, श्री शौर्य शर्मा, श्री अजय सराफ एवं श्रीमती शिवानी चौरसिया सराफ को सम्मानित किया गया।

सड़क सुरक्षा जागरूकता वीडियो “पापा की परी” के माध्यम से यातायात नियमों की गंभीरता एवं नियमों के उल्लंघन के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए अभिनेता श्री क्षितिज पवार, डायरेक्टर OIC एवं उनकी टीम को भी सम्मानित किया गया।

 

  • NCC कैडेट्स ने दो माह तक संभाली यातायात जागरूकता की जिम्मेदारी:- कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा विगत दो माह से यातायात संचालन एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता में सक्रिय योगदान देने वाले NCC की विभिन्न इकाइयों के ऑफिसर्स एवं कैडेट्स को सम्मानित किया गया। कर्नल गौरव दीक्षित के नेतृत्व में कैडेट्स द्वारा यातायात व्यवस्था एवं जागरूकता कार्य में दिए गए योगदान के लिए उन्हें शील्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

 

  • भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ के पदाधिकारी सम्मानित :- सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के लिए भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ, इंदौर के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें श्रीमती वैजयंती गहलोत (संयुक्त सचिव), श्री योगेश जोशी (सहायक जिला आयुक्त), श्री दिलीप मेहता (जिला सचिव), श्री भूपेंद्र अड़सूरे (जिला संघ अध्यक्ष), श्री अनिल बागोरा (जिला आयुक्त) एवं श्री उत्कर्ष चौधरी को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

 

  • चौराहों पर जागरूकता अभियान में योगदान देने वालों का सम्मान:- सेवा सेतु जनकल्याण समिति के श्री शैलेश त्रिपाठी एवं सदस्यों को चौराहों पर आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया। वहीं ट्रैफिक प्रहरी श्रीमती संगीता तिवारी को सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

 

यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार नवाचार आधारित अभियान चलाए जा रहे हैं। गीत, शॉर्ट फिल्म, एनिमेटेड वीडियो, NCC कैडेट्स, स्काउट-गाइड एवं जिम्मेदार नागरिकों की सहभागिता के माध्यम से सड़क सुरक्षा के संदेश को अधिक प्रभावी एवं जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

keyboard_arrow_up
Skip to content