• पुलिस कमिश्नर इंदौर ने यातायात जागरूकता के लिए बच्चों के प्रयासों की करी सराहना

 

  • बच्चों ने ब्रीथ एनालाइजर मशीन, बॉडी वार्न कैमरे आदि संसाधनों को भी जाना।

 

इंदौर। आज दिनांक को यातायात पुलिस नगरीय इंदौर द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) श्री आरके सिंह, पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्री राजेश कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

 

इस दौरान अरुणाभ संस्था के विशिष्ट बच्चों द्वारा ड्रॉइंग के माध्यम से सड़क सुरक्षा संदेशों को कागज पर उकेरा गया। बच्चों की रचनात्मकता एवं जागरूकता को देखकर सभी ने उनकी सराहना की। उन्होंने शराब पीकर वाहन ना चलाने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नही करने, रेड लाइट का पालन करने, गलत दिशा में वाहन ना चलाने, हेलमेट/सीटबेल्ट का उपयोग करने सहित अन्य संदेशों को प्रभावी रूप से समझाया गया।

 

पुलिस आयुक्त इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा बच्चों के इन प्रयासों की प्रशंसा की गई। उन्होंने स्पेशल चिल्ड्रन द्वारा बनाई गई ड्रॉइंग को सराहते हुए बच्चों से संवाद किया तथा उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत किया। इस दौरान एक बच्चे द्वारा ब्रेथ एनालाइजर मशीन को देखने की इच्छा व्यक्त की गई, जिस पर यातायात पुलिस टीम द्वारा मशीन, बॉडी वार्न कैमरे आदि की कार्यप्रणाली के बारे में उन्हें जानकारी दी गई।

यातायात पुलिस द्वारा लगातार सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

keyboard_arrow_up
Skip to content