• आरोपियों द्वारा की गई दो नकबजनी की घटनाओं का हुआ खुलासा

 

  • आरोपियो से सोने के जेवरात कीमत करीब 4.5 लाख रु किये गये जप्त।

 

  • महंगे महंगे शौक एवं लग्जरी लाइफ जीने के लिए करते थे वारदात।

 

  • आरोपी है आदतन अपराध, जिनके विरुद्ध पंजीबद्ध है पूर्व के कई अपराध ।

 

इंदौर। पुलिस थाना लसूडिया क्षेत्रांतर्गत फरियादिया अंजली पिता गिरीराज पटवारी निवासी महालक्ष्मी नगर इंदौर के फ्लेट का ताला तोडकर दिनांक 12.08.26 को अज्ञात आरोपी ने पुरानी इस्तेमाली सोने की चैन पेंडल लगी हुई, एक सोने की अंगूठी, पहनने के कुछ कपडे व नगदी रुपये चोरी करके ले गया फरियादी की रिपोर्ट पर थाना लसूडिया पर अपराध क्रमांक 1278/26 धारा 305(ए) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

इसी प्रकार फरियादिया साक्षी पिता अरविन्द कुमार तोमर निवासी महालक्ष्मी नगर इन्दौर के सूने घर का ताला तोडकर दिनांक 20.8.26 को अज्ञात आरोपी द्वारा पुराने इस्तमाली सोने के आभूषण व नगदी रुपये चोरी करके ले गया फरियादी की रिपोर्ट पर थाना लसूडिया पर अपराध क्रमांक 1331/2026 धारा 331(3)305(ए) का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

 

शहर में चोरी नकबजनी  आदि संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देशों के अनुक्रम में उक्त प्रकरणों पर, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री मयंक अवस्थी,  पुलिस उपायुक्त ज़ोन-02 श्री अमन सिंह राठौर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ज़ोन-02 श्री अमरेंद्र सिंह तथा सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर श्री पराग सैनी को निर्देशित किया गया था। इसके पालन में एसीपी विजयनगर के व्दारा एक विशेष टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर संदेहीयो की तलाश करना शुरू किया गया । उक्त दोनो घटनास्थल पर मिले सीसीटीवी कैमरे फूटैज मे एक ही हुलिया के दो संदेही व्यक्ति आते जाते दिखे । गठित टीम द्वारा बड़ी लगन व मेहनत से कार्य करते हुए सीसीटीवी कैमरे की फूटैज चैक करते हुए संदेही की पहचान साहिल सिंह बीष्ट उम्र 22 वर्ष निवासी चर्च कम्पाउंड पीएससी कार्यालय के सामने   इंदौर के रूप में हुई ।

 

उपरोक्त संपूर्ण तथ्यों के आधार पर संदेही साहिल बीष्ट को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर आरोपी साहिल बीष्ट द्वारा दोनो अपराध करना स्वीकार किया गया । आरोपी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी आरोपी अनुराग उर्फ भय्यू दुबे उम्र 25 वर्ष निवासी  पुष्प रतन कालोनी देव गुराडिया इंदौर म.प्र. के साथ मिलकर दोनो घटनास्थल पर चोरी करना बताया गया ।

पुलिस द्वारा  दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर दोनो अपराधो मे चोरी किया गया मश्रुका करीब 32 ग्राम सोने के आभूषण कीमत करीब 4.5लाख रुपये जप्त किये गये है । आरोपियों के विरुद्ध विवेचना  के आधर पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा उनसे अन्य अपराधों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है ।

 

आरोपी साहिल बीष्ट  के विरुद्ध इन्दौर के अलग अलग थानो पर चोरी, मारपीट, एन.डी.पी.एस. एक्ट के 15 अपराध तथा आरोपी अनुराग दुबे के विरुद्ध इन्दौर के अलग अलग थानो पर चोरी, चैन स्नैचिंग व मारपीट के 04 अपराध पंजीबद्ध है।

 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लसूडिया व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही

keyboard_arrow_up
Skip to content