• अकेली महिलाओं को देखकर करता था अभद्र टिप्पणी व छेड़खानी । 
  • सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को धरदबोचा । 
  • आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन भी किया जप्त ।

 

इंदौर – महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों पर नियंत्रण हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित सिंह एवं पुलिस उपायुक्त जोन–01 श्री कृष्ण लालचंदानी द्वारा महिला अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

 

उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन–01 श्री सुमित केरकेट्टा* एवं एसीपी गांधीनगर श्रीमती निधि सक्सेना के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए थाना राऊ पुलिस को ने महिलाओं से छेड़खानी करने वाले एक आरोपी को पकड़ा गया है।

 

घटना का विवरण-

दिनांक 01.11.2025 को फरियादिया द्वारा थाना राऊ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि केट रोड स्थित सुनसान क्षेत्र में एक अज्ञात स्कूटी चालक ने उनके साथ छेड़खानी की तथा अभद्र टिप्पणी कर मौके से फरार हो गया। उक्त सूचना पर थाना राऊ में अपराध धारा 75(1) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 

थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्मता से विश्लेषण किया गया तथा संदिग्ध की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

दिनांक 10.03.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संदिग्ध एक्टिवा चालक केट रोड क्षेत्र में देखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

 

सघन पूछताछ में आरोपी द्वारा महिलाओं को अकेला पाकर उनके साथ छेड़खानी करना स्वीकार किया गया है।

 

आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन जप्त किया गया है।  प्रकरण में विवेचना के आधार पर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

सराहनीय भूमिका-

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राऊ राजपाल सिंह राठौर, सउनि राधेश्याम कनाडे, प्रधान आरक्षक बलराम चौहान, प्रधान आरक्षक निलेश सुरालकर, प्रधान आरक्षक अजय चौहान, आरक्षक देवेंद्र तथा साइबर सेल के आरक्षक अमित, गोवर्धन, प्रशांत एवं आरती की अहम भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content