- सायबर शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं सायबर पोर्टलों के प्रभावी संचालन के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश
- GRM, समन्वय, CEIR, सहयोग एवं NCRP पोर्टल के नियमित संचालन पर जोर।
इंदौर। सायबर अपराधों की रोकथाम, शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मयंक अवस्थी एवं पुलिस उपायुक्त ज़ोन-02 श्री अमन सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में कंट्रोल रूम में ज़ोन-02 के सायबर डेस्क अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ज़ोन-02 श्री अमरेंद्र सिंह की उपस्थिति में सायबर शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, लंबित प्रकरणों की सतत समीक्षा एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही GRM, समन्वय, CEIR, सहयोग एवं NCRP पोर्टल के प्रभावी संचालन तथा थानों पर संचालित सायबर हेल्प डेस्क को सुव्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त परदेशीपुरा श्रीमती हिमानी मिश्रा एवं सहायक पुलिस आयुक्त अपराध शाखा श्री तुषार सिंह द्वारा सायबर अपराधों से संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं एवं आवश्यक कार्रवाई के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ज़ोन-02 श्री अमरेंद्र सिंह, एसीपी परदेशीपुरा श्रीमती हिमानी मिश्रा, एसीपी अपराध शाखा श्री तुषार सहित ज़ोन-02 के समस्त थानों की सायबर टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इंदौर पुलिस द्वारा सायबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए सायबर तंत्र को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है।


