- ऑनलाइन प्रोटीन सप्लीमेंट खरीदने के नाम पर हुई थी धोखाधड़ी।
- राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत के बाद संबंधित बैंक खाता कराया था फ्रीज।
घटना का संक्षिप्त विवरण:-इंदौर निवासी जिम ट्रेनर आवेदक मनोज (परिवर्तित नाम) द्वारा ऑनलाइन सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर अज्ञात व्यक्ति से फिटनेस प्रोटीन सप्लीमेंट खरीदने के संबंध में संपर्क किया गया था। सप्लीमेंट भेजने के एवज में अज्ञात ठग द्वारा ₹15,800 की राशि बताई गई तथा भुगतान हेतु ठग के के द्वारा बैंक खाते का QR कोड उपलब्ध कराया गया।
आवेदक द्वारा उक्त QR कोड के माध्यम से ₹15,800 की राशि ठग के संबंधित बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई। भुगतान करने के पश्चात आवेदक को न तो प्रोटीन सप्लीमेंट भेजा गया और न ही ठग व्यक्ति द्वारा फोन कॉल अथवा मैसेज का कोई जवाब दिया गया।
अपने साथ हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी के संबंध में आवेदक द्वारा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर क्राईम ब्रांच के द्वारा संबंधित बैंक खाते में राशि होल्ड/फ्रीज कर आवेदक को ₹15,800 की संपूर्ण राशि सकुशल वापस कराई दी गई।
क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की सायबर एडवाइजरी
- ऑनलाइन खरीदारी से पहले विक्रेता की विश्वसनीयता एवं उसकी पहचान की जांच अवश्य करें।
- सोशल मीडिया पर मिलने वाले आकर्षक ऑफर और कम कीमत के लालच में आकर जल्दबाजी में भुगतान न करें।
- भुगतान करने के बाद सामान नहीं मिलने पर विक्रेता को बार-बार भुगतान न करें तथा तत्काल साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराएं।
- किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए QR कोड, पेमेंट लिंक या बैंक खाते में बिना सत्यापन के राशि ट्रांसफर न करें।
साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल संपर्क करें:
* इंदौर पुलिस साइबर हेल्पलाइन: 7049124445
* राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन: 1930
* पोर्टल: www.cybercrime.gov.in


