🔹 अवैध प्रेम संबंध एवं आपसी रंजिश के चलते की गई हत्या

 

🔹 उज्जैन के एक लिस्टेड बदमाश सहित 04 आरोपी गिरफ्तार।

 

🔹 घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल, देशी पिस्टल एवं कारतूस भी जप्त।

 

इंदौर-  घटना का संक्षिप्त विवरण:-  दिनांक 12.04.2026 को रात्रि में थाना राऊ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नखराली ढाणी, केट रोड के सामने एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर घायल की पहचान नवीन पिता गोपाल कृष्ण पाटीदार (उम्र 31 वर्ष), निवासी रंगवासा, राऊ के रूप में हुई।

 

प्रारंभ में मर्ग क्रमांक 25/2026 धारा 194 BNSS के तहत मामला दर्ज किया गया, प्रथम दृष्टया यह सडक दुर्घटना नजर आ रही थी। विवेचक द्वारा मृतक को अस्पताल की मरचुरी मे भर्ती किया गया। डॉक्टरो द्वारा मृतक के शव का अवलोकन किया गया जिसमे गर्दन के पीछे देशी पिस्टल की बुलेट मिली जो फंसी हुई थी तत्पश्चात घटनास्थल का निरीक्षण सूक्ष्मता से किया गया जिसके दौरान खाली कारतूस मिलने एवं CCTV फुटेज के विश्लेषण से स्पष्ट हुआ कि यह एक सुनियोजित हत्या है। जिसमे दो बाइक सवार द्वारा देशी पिस्टल को मृतक के गर्दन के पीछे लगा के फायर किया गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। तत्पश्चात जानकारी एकत्र कर अपराध  के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई।

 

उक्त घटना पर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा दिए गए, जिसके अनुक्रम में डीसीपी ज़ोन-01 के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राऊ के नेतृत्व में टीम गठित कर लगाया गया।

 

टीम ने जाँच के दौरान 100 से अधिक CCTV फुटेज का विश्लेषण एवं तकनीकी साक्ष्यों का गहन परीक्षण किया गया जिससे कुछ  जानकारी प्राप्त हुई। जिसके आधार पर पता चला कि 3 आरोपियो को ब्लैक कलर की पल्सर के साथ देखा गया हुलिया सीसीटीवी फुटेज वाले आरोपियो से मिल रहा है।  जिसे दबिश देकर घेराबंद कर पकडने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही आरोपियो ने भागने का प्रयास किया भागने के दौरान पास ही स्थित खंबे मे गाडी टकरा गई जिससे तीनो आरोपी चोटिल हो गये व पुलिस द्वारा तीनो आरोपियो को एम.वाय हास्पिटल मे भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है।

 

आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह मालूम चला की आरोपी राहुल उइके और मृतक के बीच पूर्व से रंजिश थी । पूर्व मे हत्या की घटना के दौरान मृतक नवीन द्रारा मुखबीरी कर आरोपी राहुल को पकडवाया था, उसी समय से यह रंजिश चल रही थी और पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ की आरोपी राहुल की मृतक की पत्नी के साथ संबंध थे। मृतक की पत्नी और राहुल द्वारा नवीन को जान से मारने की योजना बनाई थी जिसे कारित करने के लिए राहुल ने मुकेश कुमावत को पैसे देकर घटना को अंजाम देने के लिये सुपारी दी थी। जिसे मुकेश कुमावत ने दो अन्य आरोपी अजय धोलपुरिया निवासी जिला देवास, श्रीराम बलाई निवासी जिला देवास के साथ दिनांक 12/04/2026 को रात 8 बजे के करीब नवीन की निर्मम हत्या को अंजाम दिया।

 

👤 गिरफ्तार आरोपी:

मुकेश कुमावत, निवासी उज्जैन

अजय धोलपुरिया, जिला देवास

श्रीराम बलाई, जिला देवास

 

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि हत्या आपसी रंजिश एवं मृतक की पत्नी से अवैध संबंध के चलते की गई।

 

🔫 जब्त सामग्री:

बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल

देशी पिस्टल

खाली कारतूस

 

⚠️ अन्य आरोपी एवं साजिश:

जांच में यह भी सामने आया कि:

राहुल उईके (निवासी उज्जैन) – फरार

मृतक की पत्नी भी साजिश में शामिल है

मृतक की पत्नी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ जारी है।

 

📂 आपराधिक रिकॉर्ड:

🔸 मुख्य आरोपी मुकेश कुमावत के विरुद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार, मारपीट जैसे गंभीर अपराध विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

🔸 अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी मारपीट एवं विवाद संबंधी प्रकरण पंजीबद्ध हैं।

 

👮‍♂️ सराहनीय भूमिका:

इस उत्कृष्ट कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना राऊ निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर, उप निरीक्षक प्रवीण जाधव,  उप निरीक्षक वंदना शाक्यवार, उप. निरिक्षक महेश चौहान प्र. आर. निलेश सुरालकर प्र. आर. बलराम, प्र आर. अजय सिंह चौहान, आर. देवेन्द्र, आर. कमलेश चौरे आर. नारायण म. आर. ज्योति एवं टेक्निकल टीम आर. प्रशांत मण्डलोई, आर. गोवर्धन बघेल, आर. अमित खत्री एवं म.आर. आरती राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content