- पुलिस कमिश्नर इंदौर ने हेलमेट जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर, की सभी से यातायात नियमो के पालन की अपील।
- रैली के माध्यम से हमेशा हेलमेट पहनने व सड़क सुरक्षा नियमों का ध्यान रखने का दिया संदेश।
इंदौर- शहर में सुगम, सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु, आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में, अति. पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्री राजेश कुमार सिंह व पुलिस उपायुक्त (अपराध/ यातायात ) नगरीय इंदौर श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत नित नए प्रयास कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
इसी क्रम में आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 को यातायात प्रबंधन पुलिस ने हेलमेट बाइक रैली का आयोजन किया गया। पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह ने रैली में सम्मिलित सभी लोगों को सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा के लिए सदैव नियमों का पालन करने व दूसरों को भी सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने की अपील करते हुए, पुलिस कमिश्नर द्वारा हेलमेट जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
उक्त बाइक रैली पलासिया चौराहा से चलकर घण्टाघर, रीगल सर्कल होते हुए राजवाड़ा पर पहुँची। बाइकर्स ने पंपलेट एवं तख्तियों के माध्यम से अन्य वाहन चालकों से भी अपील करी , कि वे दोपहिया पर हो सवार तो हेलमेट पहने, चार पहिया में सवार हो तो सीट बेल्ट लगाए, तेज गति से वाहन नहीं चलाये, अनावश्यक हॉर्न नहीं बजायें, रेड लाइट का पालन करें, वाहन चलाते मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करे आदि संदेशों की तख्तिया लिए यातायात नियमो के पालन की अपील की गई।
डीसीपी, यातायात श्री त्रिपाठी ने हेलमेट बाइक रैली को सफल बनाने के लिए सम्मिलित सभी जिम्मेदार प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर सराहना की। रैली में यातायात के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री संतोष कुमार कौल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री नरेश अन्नोटिया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री अमरेंद्र सिंह, यातायात के सभी सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी यातायात सहित इन्दौर पुलिस, यातायात प्रबंधन पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी के साथ-साथ ट्रैफिक प्रहरी, बाईकर्स, एनजीओ के जिम्मेदार नागरिक सम्मिलित हुए। यातायात प्रबंधन पुलिस, नगरीय इंदौर की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता संदेश आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए आगामी दिनों में नित नए कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। और नागरिको से यातायात नियमो का पालन करने की अपील की जाएगी।+






