दिनांक 23 अप्रैल – इंदौर शहर के सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात हेतु नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक लाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व यातायात जे वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा सघन यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं।
यातायात पुलिस के अधिकारियों द्वारा अपने क्षेत्र, चौराहों पर भ्रमण कर यातायात व्यवस्था में लगे कर्मचारियों/ अधिकारियों को प्रति दिन दिशा निर्देश दिए जा रहे है। इस मुहिम के दौरान एक दिन मे बिना नंबर या स्टाइलिश नंबर प्लेट पर 186 , गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 70, तीन सवारी बैठाने वाले 22, रेड लाइट का उल्लंघन करने 87, ब्लेक फ़िल्म 13, वाहनों चलाते मोबाइल का उपयोग करने पर 6, तेज गति से वाहन चलाने पर 3 बिना हेलमेट 202 अन्य धाराओं सहित कुल 654 चालान नियमो का उल्लंघन करने पर बनाये गए। वाहन चालकों से नियम पालन करने की समझाइश भी दी गयी।