• युवाओं ने लिया, हमेशा यातायात नियमों के पालन का संकल्प।

 

इंदौर शहर में सुगम, सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक लाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन श्री अरविंद तिवारी के दिशा निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस की एजुकेशन विंग द्वारा निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

इसी कड़ी में श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय इंदौर में आज यातायात एवं सड़क सुरक्षा विषय पर में कॉलेज प्रबंधन और यातायात पुलिस द्वारा एक सेमीनार आयोजित किया गया, उक्त सेमीनार में अपने स्वागत उद्बोधन में कुलपति डा उपिंदर धर ने बताया की सड़क दुर्घटनाओं में मौत का मुख्य कारण चालक की लापरवाही होता है, उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमो का सख्ती से पालन करने की सलाह दी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात श्री अरविन्द तिवारी ने विद्यार्थीयो को सड़क पर वाहन चलाते समय दुसरे वाहनों की गति से होड़ न करने की सलाह दी। यातायात थाना प्रभारी श्री विजय कांत शुक्ला ने विद्यार्थियों एवं अध्यापको को यातायात नियम पालन करने की शपथ दिलवाई। सहायक आयुक्त यातायात श्रीमती सुप्रिया चौधरी ने वीडियो/ प्रजेंटेशन के द्वारा यातायात सुरक्षा पर प्रभावी प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम समन्वयक सुधांशु दुबे ने बताया की आजकल लोग बिमारी से कम और सड़क दुर्घटनाओं से ज्यादा मर रहे है या विकलांग भी हो रहे है जिनमे युवाओ की संख्या अधिक है, यह गहन चिंतन का विषय है। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती समीक्षा भट्ट ने किया एवं आभार विजय आचार्य ने माना।

keyboard_arrow_up
Skip to content