• स्टूडेंट्स एवं बस चालकों को सुरक्षित यातायात और बच्चों की सुरक्षा के संबंध में दी महत्वपूर्ण जानकारी।

 

  • साइबर अपराधों से बचाव एवं महिला सुरक्षा के प्रति भी किया जागरूक।

 

इंदौर- शहर में सुगम, सुरक्षित यातायात हेतु आमजन में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) श्री आर.के. सिंह तथा पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं यातायात) श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में निरंतर सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

 

इसी कड़ी में श्री माधव विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा विषय पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान यातायात थाना प्रभारी श्री अरविंद सिंह दांगी ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित आवागमन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा सड़क पर जिम्मेदारीपूर्वक व्यवहार करने के संबंध में जानकारी दी।

उन्होंने स्कूल बस चालकों को भी वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा बस में सवार बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बस चालक एवं परिचालक को बच्चों के साथ सुरक्षित एवं जिम्मेदार व्यवहार रखने के लिए प्रेरित किया।

सेमिनार में विद्यार्थियों को साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, संदिग्ध लिंक एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

keyboard_arrow_up
Skip to content