• आरोपियों से चोरी की गई दो मोटर साईकिले बरामद

 

  • आरोपी ने अपने शौक पूरा करने के लिए देते थे घटना को अंजाम

 

  • आरोपी है आदतन अपराधी जिनके विरुद्ध पंजीबद्ध है विभिन्न गंभीर धाराओं के कई अपराध।

 

इंदौर-शहर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु इनमें संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन–02 श्री अमन सिंह राठौर द्वारा अति.पुलिस उपायुक्त जोन–02 श्री अमरेन्द्र सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त विजय नगर इन्दौर श्री पराग सैनी के मार्गदर्शन में कार्य योजना तैयार कर थाना प्रभारी लसुडिया नेतृत्व मे एक टीम गठित की गई ।  गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये दो शातिर वाहन चोरों गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया गया ।

 

घटना का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि फरियादी निखिल चौहान पिता भागवत सिंह चौहान उम्र 23 साल निवासी फ्लाट नम्बर 527 हेलो वर्ल्ड विल्डिंग सेक्टर ए पावर हाउस के पास स्कीम नम्बर 136 इंदौर ने थाना लसुडिया उपस्थित होकर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 13.08.2026 को रात्रि करीबन 10.30 बजे मैने मेरी रायल एनफील्ड बुलट क्लासिक 350 क्रमांक MP12ZE5527 को मेरे घर के बाहर फुटपाथ पर लाक लगाकर खड़ी कर दी और मैं घर के अंदर जाकर सो गया। रात्रि करीबन 02.30 बजे मेरा दोस्त आशीष मेरे घर पर आया तब मैने घर के बाहर आकर देखा तो मेरी उक्त मोटर सायकल खडे किये स्थान पर नही थी जिसकी आसपास काफी तलाश की किन्तु कोई पता नहीं चला कोई अज्ञात व्यक्ति उक्त बुलट को खडे किये स्थान से चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना लसूडिया में अपराध क्रमांक 1279/26 धारा 303(2) बी एन एस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी  की तलाश की गई तो जानकारी मिली कि 2 लड़के एक बुलेट मोटर साइकिल को स्कीम नंबर 136 तरफ धक्का देकर ले जा रहे, उक्त की तस्दीक करते पुलिस ने संदेही आरोपी अमन सोनी उम्र 23 साल निवासी स्कीम नंबर 51 संगम नगर इंदौर तथा प्रथम सामंत उम्र 21 वर्ष निवासी 02 सृष्टी पैलेस छोटा बांगदडा एरोड्रम रोड इन्दौर को चोरी की गई मोटर साइकिल MP12ZE5527 के साथ गिरफ्तार किया गया ।

 

आरोपियों से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियो के द्वारा दिनांक 4/8/26 को प्रेस्टीज कॉलेज के पास से हीरो स्पलेंडर मोटर साइकिल क्र. MP09ZH4729 चोरी करना बताया । आरोपी अमन  सोनी और प्रथम  सामंत के कब्जे से उक्त हीरो स्पलेंडर मोटर साइकिल क्र. MP09ZH4729 भी जप्त की गई। आरोपियों से अन्य अपराधो मे चोरी गये वाहनो के संबंध मे पूछताछ की जा रही है ।

 

गिरफ्तार आरोपी:-

  1. अमन सोनी उम्र 23 वर्ष निवासी स्कीम नं 51 इंदौर थाना – एरोड्रोम, जिला – इंदौर
  2. प्रथम सामंत उम्र 21 वर्ष पुरुष निवासी सृष्टी पैलेस छोटा बांगदडा एरोड्रम रोड इन्दौर

 

जप्त मश्रुका

 

** रायल एनफील्ड बुलट क्र. MP12ZE5527 कीमत करीब 2 लाख रुपए

** हीरो स्पलेन्डर क्र. MP09ZH4729 कीमत करीब 75 हजार रुपए

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं तथा अन्य वारदातो के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content