- नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश, भक्तों ने लिया सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का संकल्प
- नियमो का पालन करने वाले वाहन चालकों को पुष्प प्रदान किये
इंदौर। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा व्हाइट चर्च चौराहा पर विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त यातायात श्री हिन्दू सिंह मूवेल, यातायात थाना प्रभारी श्री अरविंद दांगी एवं यातायात निरीक्षक श्री नारायण सिंह डामोर सहित यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नुक्कड़ नाटक में विघ्नहर्ता श्री गणेश जी के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए श्रद्धालुओं एवं आमजन को हेलमेट पहनने, यातायात संकेतों का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया। ऐसे वाहन चालक जो दो पहिया पर हेलमेट लगाए हुए थे, चार पहिया मे सीट बेल्ट लगाए चालको को फूल पुष्प देकर नियमों के पालन के लिए सहना भी की।
इस दौरान गणेश जी के भक्तों एवं उपस्थित नागरिकों ने सड़क सुरक्षा नियमों का सदैव पालन करने का संकल्प लिया तथा स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
यातायात पुलिस द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग देने के लिए निरंतर प्रेरित किया जा रहा है।


