• आरोपिया द्वारा फरियादिया से विक्रय अनुबंध तैयार कर 18,75,000/-रुपए की थी धोखाधड़ी।

 

  • आरोपी के विरुद्ध थाना क्राइम ब्रांच में बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज।

 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में भूमि  एवं आर्थिक अपराध के विभिन्न प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देश के पालन मे पुलिस उपायुक्त (अपराध) एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन मे सहायक पुलिस उपायुक्त (अपराध) के निर्देशन में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा कार्यवाही करते हुए बंधक प्लाट बेचकर धोखाधडी करने वाली आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।

 

क्राइम ब्रांच इंदौर पर फरियादिया वनिता डांगी द्वारा शिकायत की थी कि रियलिटी युनाइटेड  प्राइवेट इंफ्रा लिमिटेड की डायरेक्टर अनीता गहलोत द्वारा फरियादिया को ऑरचीड पार्क कॉलोनी मे प्लाट सस्ते में दाम मे बेचने का झांसा दिया गया। तथा उक्त प्लाट शासन के पास विकास अनुमति हेतु बंधक है, परंतु आरोपिया द्वारा प्लाट J-16 का विक्रय अनुबंध तैयार कर 18 लाख 75 हजार रुपए प्राप्त कर फरियादिया से धोखाधड़ी की गई है। शिकायत पर अपराध भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और  रियल स्टेट कंपनी की डायरेक्टर अनीता गहलोत को गिरफ्तार किया गया है ।

 

पुलिस की कार्यवाहीः- रियलिटी युनाइटेड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर अनीता पिता तेजराम गहलोत पुलिस रिमांड पर लेकर अन्य पूछताछ की जा रही है जिससे अन्य लोगों को बंधक प्लाट बेच कर धोखाधड़ी करने खुलासे हो सकते हैं ।

 

गिरफ्तार आरोपिया का नाम :

  1. अनीता पिता तेजराम गहलोत, निवासी ग्राम शाहपुरा हाल पता फ्लैट नं. ए 107 प्लेटिनम पैराडाइज टावर बायपास इन्दौर

 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content