🔸 इन्दौर पुलिस परिवार ने आत्मीयता, सम्मान और कृतज्ञता के भाव के साथ दी भावभीनी विदाई।

 

इन्दौर- पुलिस में अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले इन्दौर पुलिस के 07 पुलिस अधिकारियों का विदाई समारोह, आज दिनांक 02.11.2026 को पलासिया स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया।

 

श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आर. के. सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित उक्त कार्यक्रम में, अति. पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्रीमती सीमा अलावा, सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) श्रीमती प्रीति जैन तिवारी की उपस्थिति में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधीकारीगण –  उप निरीक्षक श्री मांगीलाल सोलंकी, उप निरीक्षक श्री अशोक कुमार धुर्वे, उनि. श्री भगवान सिंह राजपूत, उनि. श्री  हरिद्वार गुजरभोज, सहायक उप निरीक्षक श्री हजारीलाल, प्रधान आरक्षक श्री राधेश्याम वर्मा, प्रधान आरक्षक श्री भगवती प्रसाद लडिया  व उनके परिजन एवं कार्यालयीन स्टाफ व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों का शाल, श्रीफल, मोमेंटो व पुष्प माला के साथ स्वागत करते हुए, उन्होने जो पुलिस विभाग में अपनी अभिन्न सेवाएं दी गयी है, उसके लिये धन्यवाद दिया गया तथा उनके भविष्य के लिये मंगल कामना की गयी।

 

इस अवसर पर एडिशनल डीसीपी श्रीमती सीमा अलावा ने सभी से कहा कि आप सभी ने अनुशासित पुलिस विभाग में चुनौतीपूर्ण ड्यूटी करते हुए अपने जीवन का अमूल्य समय देकर जनता की सेवा की है, अब आपको स्वयं व अपने परिवार को समय देने की बारी है।  सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए, जीवन की इस नई पारी को अपने परिवार के साथ खूब हंसी खुशी के साथ, रचनात्मकता के साथ गुजारें और अपने किसी न किसी शौक को जरूर निखारे।

 

इसके साथ ही अधिकारियों ने सभी को अपने समय और अपनी पूंजी को सही जगह निवेश करने के संबंध में भी उचित मार्गदर्शन प्रदान किया।

 

साथ ही अन्य  अधिकारियों ने भी सभी को ये आश्वासन दिया कि, ये पुलिस परिवार अब भी उनका परिवार है, वे जब चाहे यहां आकर अपनी समस्याएं व अपने अनुभव आदि हमसे साझा कर सकते है और साथ ही अपनी उत्कृष्ठ सेवाओं व अनुभव के आधार पर अपने साथीगणों के मार्गदर्शक भी बन सकते है। और सभी ने विदा लेने वाले साथियों से कहा कि यह उनका रिटायरमेंट नहीं बल्कि जीवन की एक नई पारी की शुरुआत है, जिसके लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।

 

उपस्थित सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा भी अपनी सेवाओं के दौरान के अपने खट्टे-मीठे पलों और यादगार लम्हों कों सभी के साथ साझा किया गया। अंत में सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने साथियों से मिलकर बड़े ही भाव विभोर हो विदाई ली।

keyboard_arrow_up
Skip to content