• ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों पर, इंदौर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही….

 

इंदौर- शहर में लोगो के साथ ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर  अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में

👉वर्ष 2026 में क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीमों ने ऑनलाइन फ्रॉड से पीड़ित आवेदकों की लगभग 4575 सायबर फ्रॉड की शिकायतों में मई माह तक कुल ₹2,84,08,831/- (2 करोड़ 84 लाख आठ हजार आठ सौ इकत्तीस रुपये) की राशि सकुशल वापस कराई है।

👉क्राइम ब्रांच इंदौर ने हजारों फर्जी बैंक खातों को फ्रीज किया है, 200 से अधिक हैक किये गए सोशल मीडिया (Facebook, Instagram) अकाउंट को रिकवर कराया है, और 280 से अधिक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट जिन्हें आवेदकों के नाम और फोटो से बनाया गया था, ब्लॉक भी कराए गए हैं।

माह मई-2026 में रिफंड राशि- ₹ 4731255/-

क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा प्राप्त सायबर फ्रॉड शिकायतों में सबसे अधिक जिन तरीकों की शिकायतें आई हैं, वे हैं:-

✓संदिग्ध एपीके फाईले जैसे कि RTO चालान, पी एम आवास योजना एवं अन्य प्रकार एपीके फाईलों के माध्यम से।

✓ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड (जैसे टास्क, ट्रेडिंग, गेमिंग आदि)।

✓बैंक अधिकारी बनकर KYC अपडेट, रिवॉर्ड प्वाइंट रिडीम, क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर धोखाधड़ी।

✓ऑनलाईन डेटिंग एप्स के माध्यम से धोखाधड़ी।

 

कार्यवाही के साथ जन-जागरूकता-

इंदौर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही के साथ ही लगातार विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों व सोशल मीडिया के माध्यम से लाखों लोगों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताकर जागरूक भी किया जा रहा है, और ये निरंतर जारी है

 

🙏आमजन से अपील-🙏

आमजन से अपील है कि ऑनलाइन से किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के Safe Clicks-AI Agentic solutions (Chatbot) को जागरूकता के लिए जरूर देखे। देखने के लिए इसकी वेबसाइट https://safeclicks.in पर जा सकते हैं।

या मोबाइल नंबर 7049108197 पर संपर्क करे।

 

यदि आपके साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होती है,तुरंत क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की सायबर हेल्पलाइन नंबर 704912-4445 या 1930/NCRP पोर्टल या www.Cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।

 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट

“आपकी सुरक्षा – हमारा संकल्प”

keyboard_arrow_up
Skip to content