- गुरुवाणी लोकगीत मंडल ने सड़क सुरक्षा नियमो का महत्व समझाने दी प्रस्तुति।
इंदौर। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक19.05.26 को यातायात पुलिस नगरीय इंदौर द्वारा विशेष सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) श्री आरके सिंह, पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्री राजेश कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में गुरु वाणी लोकगीत भजन मंडली के विक्रम सिंह जी व सदस्यों द्वारा मानव जीवन के महत्व व सड़क सुरक्षा से जुड़े प्रेरणादायी गीत प्रस्तुत किए गए, जिनके माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के महत्व एवं सुरक्षित वाहन संचालन का संदेश दिया गया।
पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा लोकगीत मंडली के सभी सदस्यों से मुलाकात कर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में उनके प्रयासों की प्रशंसा की गई।
यातायात पुलिस द्वारा लगातार सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।





