• आरोपी ने पूछताछ में बिल्डर विवेक दम्मानी को धमकी देने वाले केस में सहआरोपी राजपाल की मदद करना किया स्वीकार ।

 

  • आरोपी सोनू उर्फ रितेश है अपराधिक प्रवृत्ति का, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी पंजीबद्ध है गंभीर धाराओं के कई अपराध।

 

  • लारेंन्स विश्नोई गैंग केस में लगातार कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा आरोपियों को किया जा रहा है गिरफ्तार ।

 

इंदौर शहर में लारेंस गैंग द्वारा दी जा रही धमकियों के प्रकरण को प्राथमिकता से लेते हुए, इनमें संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच में गठित एसआईटी टीम के द्वारा लगातार उक्त गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के संबंध में गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

 

इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच की एसआईटी टीम के द्वारा प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तारशुदा आरोपी राजपाल निवासी नागदा को इंदौर में बिजनेसमेन विवेक दम्मानी के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने वाले सोनू उर्फ रिदेश खंगार निवासी इन्दौर को पुलिस कार्यवाही में गिरफ्तार किया गया है।

 

आरोपी सोनू ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से आरोपी राजपाल को फरियादी विवेक दम्मानी की जानकारी उपलब्ध करायी गई थी तथा घर के बाहर गोली चलाने के लिये तैयार कर रहा था जिसके पूर्व ही आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। आरोपियो के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक-0048/2026, धारा 308 (5), 351 (4) बीएनएस के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं तथा पूछताछ की जा रही है।

 

प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियो के नाम –

1.राजपाल चन्द्रावत निवासी नागदा

2.सोनू उर्फ रितेश खंगार (सोलकी) निवासी इन्दौर

 

आरोपी सोनू उर्फ रितेश  अपराधिक प्रवृत्ति का है  जिसके विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट जान से मारने की कोशिश, चाकूबाजी, बलवा करना, घर में घुसकर मारपीट, बलात्संग जैसे गंभीर धाराओं में कई अपराध पंजीबद्ध है।

keyboard_arrow_up
Skip to content