• पुलिस थाना लसुड़िया ने तत्परता दिखाते हुए 2 मुख्य आरोपियों को कर लिया गिरफ्तार। 
  • आरोपी घटना को अंजाम देकर थे मोटरसाइकिल से भागने की फिराक में, की पुलिस ने धरदबोचा। 
  • आरोपियों घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसाइकिल की जप्त ।

 

इंदौर – घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि शिकायतकर्ता आत्माराम राठौर पिता रंजीत सिंह राठौर  उम्र 30 वर्ष निवासी संत रविदास नगर इंदौर ने सूचना दी कि चिंताराम राठौर उसका छोटा भाई है, जो उसके साथ ही रहता था और आए दिन विवाद करता था।

दिनांक 24.04.2026 को सुबह लगभग 07:30 बजे पानी भरने की बात को लेकर उसके भाई चिंताराम राठौर का मोहल्ले के मोहित नाम के लड़के से विवाद हो गया और दोनों में हाथापाई भी हुई। बीच-बचाव होने पर मामला शांत हो गया।

शाम को जब शिकायतकर्ता आत्माराम काम से घर लौटा, तो मोहल्ले में रहने वाले राजा राठौर ने उसे फोन पर बताया कि उसके छोटे भाई चिंताराम राठौर को जोतीबाई फाटक के पास ढाबे पर खाना खाते समय कुलदीप परमार, मोहित , पंकज परमार और मयूर अवंती द्वारा घेरकर हमला किया गया।

इनमें से कुलदीप ने चाकू मारा और अन्य लोगों ने उसे पकड़ रखा था। वहीं मोहित की माँ, और बहन  भी आ गईं। उन्होंने चिंताराम को खून से लथपथ हालत में देखा और उसे अपनी स्कूटी से अस्पताल ले गए।

शिकायतकर्ता जब ढाबे पर पहुँचा तो राजा ने बताया कि चिंताराम को मोहित की माँ और बहन द्वारा महाराणा अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल पहुँचने पर पता चला कि भाई चिंताराम राठौर (उम्र 25 वर्ष) की मृत्यु हो गई है । थाना लसुड़िया पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर प्रथम दृष्टया आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 103(1),3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पतारसी व  शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री आर.के. सिंह द्वारा निर्देशित किया गया। जिसके परिप्रेक्ष्य में पुलिस उपायुक्‍त जोन 2 श्री कुमार प्रतीकव अतिरिक्त पुलिस उपायुक्‍त जोन 2 श्री अमरेंद्र सिंह द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त विजयनगर श्री पराग सैनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लसूडिया के नेतृत्व में आरोपीयों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया ।

पुलिस टीम को कार्यवाही के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कुलदीप और मोहित दोनों अपनी HF DELUX मोटर साइकिल से APJ अब्दुल कलाम वाले रास्ते से बायपास की ओर जा रहे है। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए बायपास पर घेराबंदी की गई । दोनों आरोपियों ने पुलिस को देखकर अपनी मोटरसाइकिल को तेज गति से भागने लगे और अचानक मोटरसाइकिल स्लिप होने से नीचे गिर गए, जिन्हें पकड़ा गया।

दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया और बताया कि सुबह करीब 7:00 बजे पानी भरने की बात को लेकर मृतक चिंतामणि उर्फ चिंता से मारपीट हो गई थी, मारपीट का बदला लेने के लिए चारों आरोपियों ने मिलकर मृतक चिंतामणि को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी और वहां से भाग गए थे। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसाइकिल भी जप्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। घटना के संबंध में  विस्तृत पूछताछ करने के लिए आरोपियों का माननीय न्यायालय से रिमांड लिया जा रहा है।

 

गिरफ्तार आरोपी-

1) मोहित अंकेल उम्र 21 साल निवासी  इंदौर

2) कुलदीप  परमार उम्र 19 साल निवासी  इंदौर

 

सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में में थाना प्रभारी लसुडिया श्री तारेश सोनी व  टीम के उप निरीक्षक महेश सिंह चौहान, उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह ठाकुर , प्र.आर. नीरज रघुवंशी, आर आनंद जाट, आर हेमराज सिलोटे, आर. आकाश, आर रामकुमार व साइबर सेल जोन-2 की टीम से आर. प्रवीण सिंह चौहान अहम भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content