- 55 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹9.60 लाख का मश्रूका जप्त
- पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले तस्कर पवन देवड़ा को भरी मात्रा में अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार।
- आरोपी के कब्जे से 40 पेटी अंग्रेजी शराब व 15 पेटी बियर कुल 72 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, 180 लीटर अवैध बियर सहित 01 ईको चार पहिया वाहन कार कुल मश्रुका 9,60,000/- रूपये किया जप्त।
- आरोपी अवैध शराब को, रंग पंचमी पर्व पर अवैध रूप से खपत कराने के उदेश्य से कर रहा था परिवहन।
इंदौर – शहर में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना चंदन नगर को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
घटना का विवरण -दिनांक 06-07.03.2026 की मध्य रात्रि को थाना चंदन नगर पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सफेद रंग की ईको कार से इंदौर से धार की ओर जा रहा है, जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध शराब परिवहन की जा रही है।
कार्यवाही –
पुलिस आयुक्त इंदौर श्री संतोष सिंह के निर्देशन में शहर में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त जोन–4 श्री आनंद कलादगी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन–4 श्री दीशेष अग्रवाल तथा एसीपी अन्नपूर्णा श्री शिवेंदु जोशी के मार्गदर्शन में थाना चंदन नगर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पवन बताया। वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 40 पेटी अंग्रेजी शराब (351.72 लीटर) एवं 15 पेटी बियर (180 लीटर) कुल कीमत लगभग ₹5,60,000/- मिलीं जिसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए। जिस पर उक्त अवैध शराब विधिवत जप्त की गई। तथा परिवहन में प्रयुक्त ईको कार कीमत लगभग ₹4,00,000/- जप्त की गई। इस प्रकार कुल ₹9,60,000/- मूल्य का मश्रूका बरामद किया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त अवैध शराब को आगामी रंगपंचमी पर्व के दौरान अवैध रूप से खपत एवं परिवहन के उद्देश्य से ले जाना बताया गया है।
आरोपी के विरुद्ध थाना चंदन नगर में अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसमें विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर अवैध शराब के स्रोत एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:-पवन देवड़ा, उम्र 28 वर्ष, निवासी उज्जैन
जप्त मश्रुका:-
▪️ 40 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (351.72 लीटर)
▪️ 15 पेटी अवैध बियर (180 लीटर)
▪️ 01 ईको चार पहिया वाहन
💰 कुल कीमत लगभग ₹9,60,000/-
पुलिस टीम:-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदन नगर निरीक्षक तिलक कारोले, उपनिरीक्षक सौरभ कुशवाह, उपनिरीक्षक सेवना सिंह औसारी, प्रधान आरक्षक बलराम सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक प्रदीप बघेल, आरक्षक अनिल, सुनील एवं धीरज की सराहनीय भूमिका रही।





