• रंगपंचमी का त्यौहार, शहरवासी पूर्ण हर्षाेल्लास से मनाएं, इसको लेकर कानून व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु इंदौर पुलिस पूर्ण सतर्कता एवं पूरी मुस्तैदी के साथ है तैयार

 

  • पुलिस ने बनाया है ड्रोन/ सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम, जिसके माध्यम से भी रखी जा रही है हर गतिविधि पर पैनी नजर, गेर में भी हर व्यक्ति रहेगा इन हाई रिजोल्यूशन कैमरों की जद में।

 

  • बेहतर पुलिस एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु किया गया है, भारी संख्या में पुलिस बल को संसाधनों से लैस कर, तैनात।

 

  • गड़बड़ी एवं अव्यवस्था फैलाने वाले गुंडे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के लिए तैयार है, अस्थायी जेल व जेल वाहन, अवांधित गतिविधियों पर की जाएगी सख्त एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही

 

  • किसी अप्रिय स्थिति एवं असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है बलवा ड्रिल व संसाधनों के साथ।

 

  • बैठक पश्चात पुलिस अधिकारियों ने किया गेर व चल समारोह के मार्ग की सुरक्षा व पुलिस व्यवस्था का जायजा।

इंदौर – शहर में ऐतिहासिक व परंपरा अनुसार रंग पंचमी का त्यौहार कल दिनांक 08 मार्च 26 को मनाया जाएगा, इस दौरान शहर में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तथा शहर में शांति व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे और लोग हर्षाेल्लास के साथ त्यौहार मनाएं इसी को मद्देनजर रखते हुए,  पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन आज दिनांक 07.03.26 को पलासिया स्थित कार्यालय के सभागार में किया गया।

 

उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) नगरीय इन्दौर श्री अमित सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) नगरीय इन्दौर श्री आर.के. सिंह सहित नगरीय इंदौर के सभी डीसीपी, सभी एडीशनल डीसीपी, सभी एसीपी एवं सभी थाना प्रभारीगण तथा ज़ोन के अन्य इकाईयों से आएं अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

 

इस दौरान पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा रंगपंचमी के अवसर पर निकलने वाली गेर के दौरान सुरक्षा व्यवस्था व बेहतर पुलिस व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। रंगपंचमी के दौरान शहर में गेर  व विभिन्न आयोजनों में माकूल पुलिस व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजऱ 2500 से अधिक का  पुलिस बल तैनात किया गया है, जो पूरे संसाधनों से लैस होकर ड्यूटी हेतु लगाया गया है।

गेर व फाग यात्रा के पूरे मार्ग को 6 सेक्टरों में विभाजित कर, वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों को लगाया गया है, 12 पुलिस सहायता मंचो व 11 वॉच टावर पर पीए सिस्टम, बॉयनाकूलर, दूरबीन, कैमरों आदि विभिन्न संसाधनों से लैस होकर, पुलिसकर्मी तैनात रहेगें और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखेगें।

इस दौरान पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन आदि का जाल भी पूरे मार्ग पर बिछाया गया है और उसे सेन्ट्रलाईज्ड कंट्रोल रूम के माध्यम से मॉनिटर भी किया जाएगा, गेर व चल समारोह के दौरार हाई रिजोल्यूशन कैमरों से हर व्यक्ति व गतिविधि पर पैनी नजर रहेगी, गड़बडी करने वालों पर पुलिस तत्काल एक्शन लेगी। साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बलवा ड्रिल सामग्री एवं वाहनों आदि के साथ पुलिस पूरी तरह तैयार है।

 

पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा अधिकारियों सहित पुलिस बल को पूर्ण मुस्तैदी एवं संवेदनशीलता के साथ प्रभावी डयूटी व कार्यवाही के लिए प्रेरित करते हुए, निम्न आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए-

 

  • गैर एवं फाग यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था का सुचारु संचालन हेतु डायवर्शन प्लान, पार्किंग प्लान का क्रियान्वयन एवं आवश्यक्तानुसार स्टापर एवं बैरीकेट लगाकर यातायात व भीड़ प्रबंधन किया जावे ।
  • गेर, फाग यात्रा व अन्य चल समारोह के दौरान गड़बड़ी एवं अव्यवस्था फैलाने वाले गुंडे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएं तथा अवांधित गतिविधि पाएं जाने पर तत्काल अस्थायी जेल वाहनों में लेजाकर, उनके विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जावे।
  • छेड़छाड़, महिलाओं से अभद्रता व जबरन रंग लगानें वालों के साथ ही मनचलों पर पुलिस की रहेगी विशेष नजर, इसके लिये महिला पुलिस के विशेष दस्तें और वाहन भी किए गए है तैनात जो रखेगे कड़ी निगरानी।
  • छोटे-मोटे विवाद और घटनाओं पर पैनी नजर रखें और किसी भी प्रकार का विवाद देखने पर तत्काल प्रभावी व सख्त कार्यवाही की जाए।
  • गेर एवं फाग यात्रा के दौरान ड्रोन व हाई रिजोल्यूशन कैमरों के माध्यम से अलग-अलग सेक्टर बनाकर की जाएगी ड्रोन पेट्रोलिंग और रखी जाएगी संदिग्धों के साथ ही हर गतिविधियों पर पैनी नजर तथा इनके कंट्रोल रूम से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी लगातार मॉनिटरिंग की जावें।
  • गेर व फाग यात्रा में शामिल वाहनों का फिटनेस, उनकी मैकेनिकल जांच तथा ड्रायवर के पास वैध लायसेंस है, इसके लिये आयोजन कर्ताओं को पाबंद कर लिया जावे।
  • गेर में शामिल वाहन के चालक द्वारा नशा करके वाहन तो नहीं चलाया जा रहा, इसकी ब्रेथ एनलाइजर से जांच की जावें और ऐसे चालक को गाड़ी नहीं चलाने दी जावें।
  • किसी अप्रिय स्थिति कें लिए, गेर आयोजन कर्ताओं ने अपने वाहन में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, स्ट्रेचर आदि की व्यवस्था के लिए उन्हें पाबंद कर, चेक कर लिया जावें।
  • घरों एवं हाईराइज बिल्डिंग की छतों पर लगा फोर्स आसपास सभी छतों आदि पर पैनी नजर रखें और कहीं पर भी कुछ संदिग्ध लगे तो तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें।
  • नशा कर उत्पात मचाने वालों व स्नैचरर्स आदि की पहचान हेतु सादी वर्दी में भी विशेष दल तैनात रखा जावें व कड़ी निगरानी कर प्रभावी कार्यवाही की जाए ।
  • गेर एवं फाग यात्रा के मार्गों पर जर्जर भवन को चिन्हित करने हेतु नगर निगम से समन्वय स्थापित कर लगातार संपर्क रखा जाए और तदनुसार व्यवस्था की जाए।
  • संवेदनशील स्थानों, मोहल्लों एवं धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त सतर्कता व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जावें । आवश्यकता अनुरुप फिक्स पिकेट्स लगाए जाए एवं सतत् पेट्रोलिंग की जाए।
  • ऐसी कालोनी एवं बस्तियों की मेपिंग कर, जिन स्थानों पर पूर्व में मारपीट एवं झगडे की शिकायत या शराबखोरी की शिकायत उन क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग, चैकिंग की जाए।
  • आवश्यक सेवाओं हेतु अन्य विभाग जैसे नगर निगम, विद्युत विभाग, चिकित्सा विभाग से लगातार आपसी समन्वय कर व्यवस्था बनायी जाए ।
  • आसूचना तंत्र को निरंतर सक्रिय रखें जिससे असामाजिक/आपराधिक तत्वों की गतिविधियों पर सतत् निगाह रखें एवं उनके विरुध्द प्रभावी विधिसम्मत कार्यवाही की जाए ।
  • साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की मेपिंग एवं अधिक से अधिक सीसीटीवी लगाकर मॉनीटरिंग की जाए ।
  • सोशल नेटवर्किंग साईट फेसबुक एवं वाट्स अप आदि पर धार्मिक भावनाओं को भडकाने वाले मैसेज, इत्यादि पोस्ट पर सतत निगरानी रखी जाए।
  • ड्यूटी के दौरान आम नागरिकों, आयोजकों आदि सभी से अपना व्यवहार अच्छा व संयमित रखें ।

 

बैठक पश्चात पुलिस कमिश्नर सहित अधिकारियों द्वारा गेर व चल समारोह के मार्ग की सुरक्षा व पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस फोर्स को ब्रीफ कर, अच्छी व प्रभावी ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया।

keyboard_arrow_up
Skip to content