• दोनों पक्ष पालदा क्षेत्र के अंतर्गत निवासरत होकर साथ में करते थे कामकाज।

 

  • मृतक व आरोपियो के बीच रंग लगाने की बात को लेकर हुआ तत्कालीन विवाद बना हत्या का कारण ।

 

इंदौर- पुलिस थाना भंवरकुआं क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 04/03/26 की लगभग 19:30 बजे शिवपार्वती नगर के नाले के पास खेत में भंवरकुआ इन्दौर में आदित्य पिता जयराम जमरे उम्र 20 साल नि. गली नम्बर 03 शिवपार्वती नगर इन्दौर को रंग लगाने की बात को लेकर  आरोपी मोहित बघेल उम्र 19 साल निवासी – शिवपार्वती नगर थाना भंवरकुआ इन्दौर एँव बाल अपचारी बालको ने आदित्य के सीने में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी थी । घटना पर तत्काल आरोपियों के विरुद्ध थाना भंवरकुआ पर अपराध क्रमांक 0245/2026 धारा 296(बी) 103(1)3(5) बीएनएस 2023 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

उक्त घटना पर वरिष्ठ अधिकारियों निर्देशन मे तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया।  पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरी सूचना इत्यादि के माध्यम से भंवरकुआ पुलिस द्वारा सभी आरोपियों की शिनाख्त कर, सभी आरोपियों को विधिवत अभिरक्षा मे लिया गया है तथा घटना मे प्रयुक्त अलाजराब विधिवत जप्त किया जा रहा है।

मृतक का नाम- आदित्य जमरे उम्र 20 साल नि.  शिवपार्वती नगर इन्दौर, मृतक आदित्य प्राइवेट कंपनी में करता था कामकाज

 

* आरोपियों के नाम –

  1. मोहित बघेल उम्र 19 साल निवासी –  इन्दौर
  2. बाल अपचारी बालक-02

आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

घटना मे प्रयुक्त चाकू इत्यादि विधिवत जप्त किया जाकर सभी आरोपीयो को विधिवत पुलिस अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भंवरकुआं राजकुमार यादव व पुलिस टीम उनि आनंद राय ,आर.3949 रविकांत ,आर.1637 शिवपाल ,आर.1105 शैलेन्द्र चतुर्वेदी ,आर.2429 विनीत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content