• बस चालक सड़क पर यातायात बाधित न करें

 

इंदौर- शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस  आयुक्त नगरीय इंदौर के दिशा निर्देशन में  यातायात पुलिस द्वारा प्रभावी  कार्यवाही के साथ  साथ  लगातार जनजागृति के लिए  विभिन्न  कार्यक्रमों  का  आयोजन  भी किया जा रहा है।

इसी  क्रम  में  आज थाना प्रभारी यातायात जोन-3 श्री अरविंद दांगी द्वारा बस चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

 

इस दौरान यातायात थाना प्रभारी ने बस चालकों को समझाइश देते हुए कहा कि अक्सर बस चालक सड़क पर लेफ्ट टर्न को बाधित करते हुए बस खड़ी कर देते हैं, वहीं सवारी को चढ़ाने-उतारने के दौरान भी सड़क पर बस रोककर यातायात को प्रभावित किया जाता है। इसके अतिरिक्त कई स्थानों पर बसों को निर्धारित स्थान के बजाय सड़क पर कहीं भी रोकने के कारण यातायात व्यवस्था बाधित होने की शिकायतें लगातार यातायात पुलिस को प्राप्त हो रही हैं।

 

यातायात पुलिस की ट्रैफिक व्हाट्सएप हेल्पलाइन 7049107620 पर भी इस प्रकार की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। शिकायतों के आधार पर यातायात पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

बस चालकों को निर्देशित किया गया कि वे

– नशे की हालत में वाहन का संचालन न करें।

– तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक बस न चलाएं।

– निर्धारित गतिसीमा का सदैव पालन करें।

– सवारी को चढ़ाते एवं उतारते समय विशेष सावधानी बरतें।

– लेफ्ट टर्न अथवा मुख्य मार्ग को बाधित करते हुए बस खड़ी न करें।

– निर्धारित स्थान पर ही बस रोककर सवारी को चढ़ाएं एवं उतारें।

– सड़क पर अनावश्यक रूप से कहीं भी बस रोककर यातायात बाधित न करें।

 

अंत में बस चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात में सहयोग प्रदान करने का संकल्प भी दिलाया गया।

 

यातायात पुलिस ने बस चालकों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अन्य वाहन चालकों एवं यात्रियों को भी सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करें।

keyboard_arrow_up
Skip to content