- नम्बर प्लेट, ब्लैक फिल्म, हूटर, मोडिफाईड सायलेंसर, रॉंग साइड वाहन चलाने आदि नियमो का उल्लंघन के बने चालान।
- अभियान से प्रेरित होकर कई वाहन चालक जिम्मेदारी पूर्वक नियमों का पालन करने लगे हैं।
इंदौर शहर के सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात हेतु नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक लाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा सघन यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं।
इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा नियमों का पालन करने वाले वाहन चालको को फूल, चॉकलेट देकर सराहना की जा रही। जिम्मेदार वाहन चालकों द्वारा अभियान की प्रशंसा भी की गई। उन्होंने नियमो का पालन करने के फायदे भी बताए।
यातायात पुलिस के अधिकारियों द्वारा अपने क्षेत्र, चौराहों पर भ्रमण कर यातायात व्यवस्था में लगे कर्मचारियों/ अधिकारियों को प्रति दिन दिशा निर्देश दिए जा रहे है। इस मुहिम के दौरानबिना नंबर या स्टाइलिश नंबर प्लेट, मोडिफाइड साइलेंसर, अनाधिकृत हूटर, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले, तीन सवारी बैठाने वाले, रेड लाइट का उल्लंघन करने, ब्लेक फ़िल्म, वाहनों में इमरजेंसी लाइट का अनाधिकृत उपयोग करने सहित अन्य नियमो का उल्लंघन करने पर कार्यवाही जारी है।
यातायात पुलिस द्वारा चौराहो पर माइक से अनाउंसमेंट कर वाहन चालकों से यातायात नियमों के पालन में सहयोग की अपील भी की गई। अभियान के दौरान यातायात प्रबंधन मित्रो द्वारा चौराहों पर सेवा दी जा रही। कई वाहन चालक जिम्मेदारी पूर्वक इस अभियान में सहयोग देते हुए, नियमो का पालन भी करने लगे है।