• आरोपी के पास से 64.14 लीटर अवैध देशी शराब की गई जप्त।

 

  • आरोपी है शातिर बदमाश जिसके विरुद्ध पूर्व में भी पंजीबद्ध है कई अपराध

 

इंदौर – शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही तथा आमजन से बेहतर समन्वय कर, बेहतर सामुदायिक पुलिसिंग के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में क्षेत्रों में इंदौर पुलिस द्वारा  जनजागरूकता हेतु लगातार आमजन के बीच पहुंच मोहल्ला समिति की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है और आमजन से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं तथा अवैधानिक गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की जा रही है

 

इसी अनुक्रम में पुलिस थाना बाणगंगा क्षेत्र में विगत दिनों पुलिस अधिकारियों द्वारा मोहल्ला समिति की बैठकों का आयोजन किया गया था, जिसके दौरान क्षेत्र के भवानी नगर में अवैध शराब की गतिविधियों के संबंध में सूचनाएं प्राप्त हुई थी।

 

उक्त सूचनाओं पर प्रभावी  कार्यवाही के लिए पुलिस उपायुक्त ज़ोन-03 श्री राजेश व्यास व अति. पुलिस उपायुक्त ज़ोन-03 श्री रामस्नेही मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी बाणगंगा को निर्देशित किया गया। जिस पर पुलिस टीम का गठन कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर लगाया गया।

पुलिस टीम ने मोहल्ला बैठक में मिली जानकारी व मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर, भवानी नगर मैं संदीप संदिग्ध अर्जुन ठाकुर उर्फ अर्जुन पंवार के घर पर दबिश दी तो, वहां उसके घर पर विधिवत तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैध शराब के क्वाटर मिलें, जिनके संबंध में पूछताछ करने पर कोई  लाइसेंस या संतोषजनक जवाब नहीं बताया गया।

 

पुलिस द्वारा विधिवत आरोपी अर्जुन ठाकुर उर्फ अर्जुन पंवार नि. भवानी नगर इंदौर के कब्जे से 373 क्वाटर  (64.14 बल्क लीटर) अवैध देशी शराब जप्त कर, अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा अवैध शराब के स्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content