• पुलिस ने जागरूकता संदेशों के पोस्टर/बैनर व पेम्प्लेट्स के माध्यम से लोगो को किया साइबर अपराधों के प्रति सतर्क और जागरूक।

 

इंदौर। वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन में साइबर सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी “SAFE CLICK-2026” साइबर जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा  पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में उक्त अभियान  के तहत नित नए प्रयास कर विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

इसी कड़ी में कल रात्रि में मोहर्रम पर्व के परचम और अखाड़ों के जुलूस में इंदौर पुलिस की टीमों ने पहुंच SAFE CLICK 2.0 अभियान के तहत लोगों को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक किया

 

अभियान के तहत एडिशनल डीसीपी ज़ोन 02 श्री अमरेंद्र सिंह द्वारा पुलिस थाना खजराना की टीम को लेकर खजराना के विभिन्न क्षेत्रों में तथा एसीपी संयोगितागंज श्री तुषार सिंह द्वारा पुलिस थाना संयोगितागंज की टीम को लेकर  छावनी क्षेत्र  के मोहर्रम  के जुलूस में लोगो के बीच पहुंच  नागरिकों को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की और साइबर ठगी के नए तरीकों से अवगत कराते हुए उन्हें जरूरी सावधानियां भी बताई।

 

पुलिस टीमों द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी अज्ञात लिंक, फर्जी लोन ऐप, ऑनलाइन नौकरी के झांसे, ओटीपी साझा करने, केवाईसी अपडेट एवं निवेश संबंधी धोखाधड़ी से सतर्क रहें। बैंकिंग एवं डिजिटल भुगतान से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करें।

 

इंदौर पुलिस ने नागरिकों से यह भी आग्रह किया है कि सोशल मीडिया पर प्राप्त किसी भी सूचना या संदेश को सत्यापित किए बिना आगे प्रेषित न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

 

किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

 

इंदौर पुलिस का संदेश:

“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — SAFE CLICK अपनाएं, साइबर अपराध से बचें।”

 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट

keyboard_arrow_up
Skip to content