▪️12 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा कर, 04 आरोपियो को किया गिरफ्तार
▪️*आरोपियों के कब्जे से 16 मोबाइल फोन एवं वारदात में प्रयुक्त 02 वाहन बरामद*
▪️*नशे की लत पूरी करने के लिए राहगीरों को बनाते थे निशाना, अब पहुंचे सलाखों के पीछे*
इंदौर नगरीय क्षेत्र में चोरी/ नकबजनी, स्नैचिंग आदि संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री मयंक अवस्थी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में जोन-01 पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री नरेन्द्रसिंह रावत एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री सुमित केरकेट्टा तथा सहायक पुलिस आयुक्त आजाद नगर श्री रविन्द्र बिलवाल के मार्गदर्शन में थाना तेजाजीनगर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मोबाइल झपटमारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण- दिनांक 23.08.2026 की मध्य रात्रि थाना तेजाजीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कैलोद फाटा सर्विस रोड, इंदौर पर एक ऑटो रिक्शा एवं मोटरसाइकिल के पास चार व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़े हैं तथा राहगीरों के साथ लूटपाट एवं मोबाइल झपटमारी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी तेजाजीनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर संदिग्धों ने बचने का प्रयास किया, लेकिन टीम की सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही से चारों को पकड़ लिया गया।
पकड़े गए आरोपियों से सघन पूछताछ एवं तलाशी लेने पर उनके कब्जे से झपटमारी के 16 मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल एवं एक ऑटो रिक्शा कुल सामग्री अनुमानित कीमत लगभग ₹6 लाख रुपए है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे की लत पूरी करने के लिए राह चलते लोगों को निशाना बनाकर मोबाइल झपटमारी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों के विरुद्ध इंदौर शहर के विभिन्न थानों में पूर्व से भी आपराधिक प्रकरण दर्ज होना सामने आया है।
👮 गिरफ्तार आरोपी
गोविन्द राठौर
यश सोनकर
दुर्गेश डागर,
युवराज अरमोर
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार आरोपी गोविन्द राठौर के विरुद्ध थाना तेजाजीनगर में पूर्व से आबकारी अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण दर्ज हैं।
वहीं आरोपी दुर्गेश डागर के विरुद्ध भी विभिन्न थानों में पूर्व से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें महिला संबंधी अपराध सहित अन्य आपराधिक प्रकरण शामिल हैं।
📲 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाए जाएंगे
बरामद किए गए सभी 16 मोबाइल फोन के वास्तविक स्वामियों की जानकारी प्राप्त की जा रही है। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए जाएंगे।
⭐ सराहनीय भूमिका
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी तेजाजीनगर निरीक्षक श्री देवेन्द्र मरकाम, उनि. विष्णु कुमार, प्र.आर. 2946 देवेन्द्र परिहार, प्र.आर. 302 सतीश भेनिया, आर. 4053 प्रदीप रावत, आर. 2625 दीपेन्द्र राणा एवं म.आर. 634 रानी सेंधव की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।


